By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2025
ओडिशा के कालाहांडी जिले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को लगभग 6.5 टन विस्फोटक और 115 डेटोनेटर जब्त किए तथा चार लोगों को गिरफ्तार किया। कालाहांडी पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि खनन अधिकारी द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर खनन विभाग और पुलिस द्वारा जयपटना पुलिस थाने के अंतर्गत लखबहाली में एक पत्थर खदान और क्रशर पर संयुक्त छापेमारी की गई।
इस बीच, राउरकेला से मिली खबर के अनुसार पुलिस ने व्यवसायी श्रवण अग्रवाल को दो दिनों के रिमांड पर लिया है। इससे पहले भी उसे विस्फोटक चोरी के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। राउरकेला के एसपी नितेश वाधवानी ने कहा, हमने उसे आगे की जांच के लिए दो दिन की रिमांड पर लिया है। अगर जरूरत पड़ी तो हम रिमांड बढ़ाने की अपील करेंगे।