पुलिस ने जब्त की IAS Pooja Khedkar की ऑडी, अवैध रूप से लाल बत्ती लगाकर इस्तेमाल करने का है आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2024

महाराष्ट्र। पुणे पुलिस ने विवादों में रहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की परिवीक्षाधीन अधिकारी पूजा खेडकर द्वारा कथित तौर पर लाल बत्ती लगाकर अवैध रूप से इस्तेमाल की गई ‘लग्जरी कार’ रविवार को जब्त कर ली। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुणे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने शहर की एक निजी कंपनी को बृहस्पतिवार को नोटिस जारी किया था। खेडकर (34) की यहां नियुक्ति के दौरान उनके द्वारा इस्तेमाल की गई ‘ऑडी’ कार इसी कंपनी के नाम से पंजीकृत है।

इसे भी पढ़ें: Dushyant Chautala ने कानून-व्यवस्था को लेकर हरियाणा सरकार पर साधा निशाना

विवाद के बाद, उन्हें प्रशिक्षण पूरा होने से पहले पुणे से वाशिम जिले में स्थानांतरित कर दिया गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया, ‘‘खेडकर जिस निजी कार का इस्तेमाल कर रही थीं, उस पर लाल बत्ती और सरकारी चिह्न के अनधिकृत इस्तेमाल को लेकर बृहस्पतिवार को नोटिस जारी किया गया था। कार को जब्त कर लिया गया है, उसके दस्तावेजों की जांच की जाएगी और हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’

प्रमुख खबरें

एलन मस्क प्रकरण, विदेशी मुख के शंख न बनें राहुल गांधी

सितंबर में Equity Mutual Fund का शुद्ध निवेश 31 फीसदी उछला, AMFI ने जारी किए आंकड़े

Prabhasakshi NewsRoom: Riyadh पर लगातार हो रहे Missile Attacks को रोकने में विफल रहा Mecca Pact, अब Trump ने Houthis के खिलाफ जंग में उतरने के दिए संकेत!

Supreme Court में CJI बोले, निर्धारित जगहों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन का वकीलों को हक