प्रयागराज दलित हत्याकांड मामले की पुलिस ने सुलझा ली गुत्थी, पकड़ा गया आरोपी

By टीम प्रभासाक्षी | Nov 30, 2021

लखनऊ। प्रयागराज दलित हत्याकांड में पुलिस ने पवन सरोज नामक एक युवक को गिरफ्तार करके हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पवन सरोज 30 साल का है वह पढ़ा लिखा नहीं है, प्रयागराज जोन के एडीजी ने बताया कि आरोपी पवन मृतक की ही जाति का है इसलिए पोक्सो एक्ट की धारा हटा दी गई है।

एडीजी के मुताबिक महिला से दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है, लेकिन कितने लोगों द्वारा यह गणित कार्य किया गया है। इसके लिए मेडिकल ओपिनियन पोस्टमार्टम पैनल द्वारा ली गई है।  डॉक्टरों ने बताया कि महिला के प्राइवेट पार्ट्स में इंजरी पाई गई है। उन्होंने कहा कि मृतक लड़की बालिक है उसके मोबाइल से मिले डॉक्यूमेंट के आधार पर उसका जन्म दिवस 4 जून 1996 है।

इसे भी पढ़ें: संसद भवन पर खालिस्तानी झंडा फहराने की साजिश, दिल्ली पुलिस ने अलर्ट जारी किया 

 एडीजी के अनुसार मृतक लड़की की मां को भी मारा गया है, लेकिन उसके साथ बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है। पकड़े गए आरोपी के शरीर पर कुछ चोट के निशान मिले हैं उसके शर्ट पर कुछ निशान है जिसे वह पान का निशान बता रहा है। लेकिन देखने में वह खून के निशान लग रहे हैं। एडीजी ने बताया कि आरोपी के कपड़े और अन्य सबूत को कलेक्ट कर के  लैब भेजा गया है। जहां से डीएनए प्रोफाइलिंग के बाद यह मामला पूरी तरह साफ हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

BRICS Summit: फिलहाल कॉमन करेंसी का प्रस्ताव नहीं, Local Currency पेमेंट पर जारी है बातचीत

Asian Games टीम से बाहर होने पर वुशु खिलाड़ी Divyanshi Choudhary ने महासंघ पर लगाए गंभीर आरोप

Engineering और Polytechnic संस्थानों में हुआ 98 प्रतिशत Admission, मंत्री शीला कुमारी ने दी जानकारी

18th BRICS Summit के बीच Delhi के Connaught Place पहुंचे विदेशी सैलानी