हाथरस घटना के विरोध में गांधी प्रतिमा पर मौन व्रत करने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2020

लखनऊ। हाथरस कांड और कृषि संबंधी नये कानून के विरोध में मौन व्रत पर बैठने के लिए जा रहे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को हजरतगंज इलाके में पुलिस ने आगे नहीं जाने दिया। कई सपा विधायक और वरिष्ठ पार्टी नेता पार्टी कार्यालय से जुलूस के रूप में पार्टी कार्यालय से निकले और हजरतगंज चौराहे तक पहुंचे जहां पुलिस ने मार्ग अवरोधक लगा रखे थे। जब सपा कार्यकर्ताओं ने हजरतंगज स्थित गांधी प्रतिमा तक जाने का प्रयास किया तो उन्हें रोक दिया गया। इस पर पार्टी नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच बहस हुई। सपा नेताओं के अनुसार उन्हें वहां से हटाने के लिये पुलिस ने बल प्रयोग किया। 

इसे भी पढ़ें: गांधी जयंती पर सोनिया ने जारी किया वीडियो संदेश, कहा- काले कानूनों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा 

समाजवादी पार्टी कार्यालय की ओर से जारी ट्वीट में कहा गया कि लखनऊ में शांतिपूर्ण पैदल मार्च कर रहे सपा विधायकों को पुलिस द्वारा दमनकारी सत्ता के इशारे पर रोकना निंदनीय! बापू ने सदा अहिंसा का वरण किया, हाथरस में हैवानियत की शिकार बेटी के समर्थन में और भाजपा सरकार के अत्याचार के खिलाफ गांधी प्रतिमा तक मार्च निकाल रहे विधायकों को अहंकारी, डरी हुई सरकार ने रोका।

प्रमुख खबरें

Black Rice से Weight Loss में मदद, फाइबर और प्रोटीन से नियंत्रित रहेगा बढ़ता वजन

Thekrampatti Sub Jail से 17 कैदियों के भागने पर कार्रवाई, CM Vijay ने जेल उपाधीक्षक को किया निलंबित

बाढ़ के बीच Odisha Civil Service मुख्य परीक्षा तय समय पर, परीक्षार्थियों को मुफ्त परिवहन देगी सरकार

Sardar Patel ने मजबूत भारत की नींव रखी: National Unity Day पर अमित शाह का नमन