पुलिस ने धारा 144 लागूकर धरना स्थल खाली कराया, प्रदर्शनकारियों का आरोप पुलिस ने “दुर्व्यवहार ” किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2022

कोलकाता में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अभ्यर्थियों के धरना स्थल पर बृहस्पतिवार देर रात को नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला, जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को यह कहते हुए तितर-बितर कर दिया कि इलाके में धारा 144 लागू है। वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के प्रधान कार्यालय के पास धरने पर बैठे लगभग 500 प्रदर्शनकारियों को हटा दिया, जिन्होंने 2014 की टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद मेधा (मेरिट) सूची से हटाए जाने का दावा किया था।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय उत्तराखंड यात्रा पर, दर्शन के लिए केदारनाथ मंदिर पहुंचे

हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनमें से कुछ का “शारीरिक शोषण” किया। एक प्रदर्शनकारी शिला दास ने आरोप लगाया, “पुलिसकर्मियों ने हमारे साथ मारपीट की। उन्होंने हमें घसीटा और वाहनों में डाल दिया। यहां तक ​​कि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया।

प्रमुख खबरें

Lockie Ferguson ने Vaibhav Suryavanshi की तारीफ की, भारतीय टी20 टीम में चयन पर जताई खुशी

Nepal में बाढ़ का कहर, 35 से ज्यादा घर और कई पुल बहे; बचाव के लिए उतारे गए हेलीकॉप्टर

प्रदर्शन भी होगा, आवाजाही भी चलेगी! Delhi Protest Case में Supreme Court के अहम निर्देश

विकसित भारत निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएगी Goa सरकार: Vishwajit Rane