संदेशखाली में TMC कार्यकर्ता को गिरफ्तार करने गई पुलिस, शेख शाहजहां के समर्थकों ने किया हमला

By अभिनय आकाश | Jan 03, 2026

उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली इलाके में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार करने के बाद भीड़ द्वारा पुलिसकर्मियों पर हमला करने से छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि नाज़ात पुलिस स्टेशन की टीम टीएमसी कार्यकर्ता मूसा मोल्लाह को गिरफ्तार करने के लिए संदेशखाली ब्लॉक के बोयेरमारी गांव गई थी। पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों के एक समूह ने हमला किया और पुलिस वाहन को भी नुकसान पहुंचाया। एक पुलिस अधिकारी समेत छह घायल पुलिसकर्मियों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। ये पुलिसकर्मी उस समय घायल हुए जब कुछ ग्रामीणों ने मोल्लाह को उसके घर से उठाकर पुलिस वाहन में बिठाया था।

इसे भी पढ़ें: TMC विपक्ष में बैठेगी, BJP बनाएगी सरकार, बंगाल चुनाव से पहले शुभेंदु का बड़ा ऐलान

घोष ने पूछा कि दो साल पहले ईडी अधिकारियों पर हुए हमले से लेकर अब राज्य पुलिस पर हुए हमले तक, पैटर्न एक जैसा ही है। क्या राज्य पुलिस सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ खड़े होने और उचित कार्रवाई करने का साहस दिखाएगी? टीएमसी प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने कहा पुलिस पर हमला निंदनीय है और पार्टी ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती। पुलिस जो भी कार्रवाई करेगी, हमारा समर्थन रहेगा। 

प्रमुख खबरें

Travel Plan Breakdown: दिल्ली से ₹5000 के बजट में घूमें ये 3 शहर, जानें ट्रांसपोर्ट और होटल का पूरा खर्च

Horoscope September 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा भविष्य, Career और Health को लेकर बड़ी ज्योतिषीय भविष्यवाणी

Shashi Tharoor नेपाल बाढ़ को ड्रामा बताकर घिरे, सोशल मीडिया पर संवेदनहीनता के आरोप

अब Mumbai के Taxi-Auto Drivers को मराठी सीखने के लिए पूरे 365 दिन, Fadnavis का फैसला