अतीक और अशरफ के हत्यारों को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस, रिमांड पर होगा फैसला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

By रितिका कमठान | Apr 19, 2023

उत्तर प्रदेश में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के आरोपी तीन शूटर्स की पुलिस कस्टडी रिमांड पर प्रयागराज की कोर्ट में सुनवाई जारी है। इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने तीनों आरोपियों के लिए 14 दिनों की पुलिस रिमांड की मांग की है। कोर्ट ने मामले से जुड़े वकीलों के अलावा अन्य वकीलों को कोर्ट में एंट्री नहीं मिल रही है। वहीं अतीक की हत्या के मामले की सुनवाई के लिए एसआईटी की ओर से पेश की गई अर्जी के बाद हो रही है।

जानकारी के मुताबिक इंटेलिजेंस ने संभावना जताई है कि तीनों आरोपियों पर हमला हो सकता है। ये हमला कोर्ट में या कोर्ट परिसर में भी किया जा सकता है। ऐसे में उत्तर प्रदेश पुलिस ने कोर्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। अतीक और अशरफ की सुरक्षा में चूक होने के बाद पुलिस किसी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहेगी। 

शूटर के परिवार को मिली सुरक्षा

वहीं शूटर के परिवार को भी काफी सुरक्षा दी गई है। पुलिस ने शूटर लवलेश तिवारी के परिवार को उनके घर से निकालकर सुरक्षित स्थान पर रखा है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। वहीं अरूण मौर्य के परिवार ने उससे रिश्ता ना होने की बात कही है। तीसरे आरोपी सनी सिंह के परिवार के लोग भी दो दिन से घर में बंद है।

ऐसे हुआ था हमला

माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत हमले के जरिए हो गई है। दरअसल, अतीक अहमद को मेडिकल के लिए ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर सीधा हमला हुआ था। पुलिस की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। इस फायरिंग में अतीक और अशरफ शिकार हो गए थे। फिलहाल अतीक अहमद और अशरफ के शवों को मेडिकल कॉलेज ले गया था जहां दोनों की मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप