छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रिश्वत लेने के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2025

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हरदी बाजार पुलिस थाने में तैनात पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर मामले को निपटाने के लिए 50,000 रुपये की मांग की। इस बीच, मिश्रा का तबादला जिले के सिटी कोतवाली थाने में कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद वह शिकायतकर्ता पर रिश्वत देने के लिए दबाव बनाता रहा।

अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा सूचित किये जाने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और मिश्रा को उस समय पकड़ लिया जब उसने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 10,000 रुपये लिए थे। उन्होंने बताया कि मिश्रा को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया और बाद में अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

प्रमुख खबरें

Shiv Sena Split History | बाल ठाकरे के दौर से एकनाथ शिंदे तक: जब टूटी शिवसेना, जानिए उन 4 बड़ी बगावतों की कहानी जिसने महाराष्ट्र की सियासत को बदल दिया

Gurugram Police की बड़ी कार्रवाई! 370 की बिरयानी विवाद में कॉमेडियन Pranit More और Himanshu Jangra पर FIR दर्ज, वीडियो हटाने के निर्देश

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में नए सियासी भूकंप की आहट! उद्धव गुट के 7 सांसदों की बगावत, शिंदे सेना में विलय का पूरा प्लान

Box Office Report Today | इम्तियाज अली की Main Vaapas Aaunga की रफ़्तार बरकरार, Bharat Bhhagya Viddhaata और Governor की राहें हुईं मुश्किल