By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2025
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक टीम ने शनिवार को एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को 7,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
डर की वजह से महिला उसे 5,000 रुपये देती रही, लेकिन जल्द ही एएसआई ने रकम बढ़ाकर 7,000 रुपये कर दी। इसके बाद महिला ने ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और एएसआई को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।