पुलिसवाले ने गाड़ी का म्यूजिक कम करने को कहा तो शख्स ने किया हमला, गिरफ्तार

By रितिका कमठान | Mar 11, 2023

होली के मौके पर दक्षिण दिल्ली के द्वारका इलाके में एक युवक ने दिल्ली पुलिस के हवलदार पर ही हमला बोल दिया क्योंकि हवलदार ने युवक को गाड़ी में बज रहे गानों की आवाज कम करने को कहा था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। 

इस मामले में द्वारका के डिप्टी पुलिस कमीश्नर के मुताबिक जैसे ही हवलदारों ने गाड़ी चालकों को आवाज कम करने के लिए कहा तो गाड़ी जाने लगी। मगर अचानक गाड़ी के ड्राइवर ने गाड़ी हेड कॉन्सटेबल जगदीश की तरफ गाड़ी घुमा दी। उन्हें हल्की चोट आई है। इस घटना के बाद दोनों ही हवलदारों ने मिलकर आरोपी की गाड़ी का पीछा किया और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नितिन गोदरा के तौर पर हुई है।

जानकारी के मुताबिक टक्कर मारने वाला वाहन चालक नशे की हालत में पाया गया और उसकी मेडिकल जांच कराई गई। कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Himachal Pradesh में नए Ethanol Plants और भारी प्रदूषण वाले उद्योगों पर लगी रोक

Nepal Floods में 389 लोगों की मौत, 290 भारतीयों समेत 1400 से अधिक लापता

Nepal Floods: 63 भारतीय Trishuli-1 प्रोजेक्ट से सुरक्षित निकाले गए

Nepal Flood में 392 लोगों की मौत, 1468 लापता और 290 भारतीयों की तलाश जारी