Jammu Kashmir । उधमपुर में आपसी झगड़े में पुलिसकर्मी ने पहले सहकर्मी को एके-47 से मारी गोली, फिर खुद की आत्महत्या

By एकता | Dec 08, 2024

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक पुलिसकर्मी ने एके-47 राइफल से अपने सहकर्मी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हेड कांस्टेबल ने किसी बात को लेकर झगड़ा हो जाने पर वाहन चालक पर गोली चला दी और फिर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि वाहन में यात्रा कर रहा चयन ग्रेड का एक कांस्टेबल सुरक्षित बच गया और उससे पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: गुवाहाटी में 1.4 करोड़ रुपये की कीमत की हेरोइन जब्त की गई, तीन लोग गिरफ्तार

इससे पहले, पुलिस ने एक बयान में कहा, 'आज तड़के करीब साढ़े छह बजे रहमबल पुलिस थाने को सूचना मिली कि सोपोर से विभाग के एक वाहन में एसटीसी तलवाड़ा जा रहे दो पुलिसकर्मी गोलियां लगने से घायल हो गए।' उन्होंने कहा, 'प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह सहकर्मी को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच जारी है।'

प्रमुख खबरें

केन्द्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia की पहल से बदली जर्जर स्कूल की तस्वीर, भ्रमण कर लिया जायजा

विहिप नेता Surendra Jain बोले, संसद मार्च और जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारी देश के असली Gen-Z नहीं

Top 10 Breaking News 18 September 2026 | Election Commission decision on the TMC dispute | Nithari case prime accused Surendra Koli suicide | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

BCCI AGM में Ajit Agarkar के भविष्य पर फैसला टला, पद पर संशय बरकरार