अमेरिका में पुलिसकर्मियों ने अश्वेत आरोपी को रस्सी से बांध कर चलाया पैदल, मचा बवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिका में घोड़े पर सवार दो पुलिस अधिकारियों द्वारा एक अश्वेत व्यक्ति को रस्सी से बांध कर चलने की तस्वीर वायरल होने से विवाद हो गया है। इस बीच, टेक्सास पुलिस के प्रमुख ने पूरे घटनाक्रम पर माफी मांगी है। टेक्सास के तटीय शहर ग्लेवस्टॉन के पुलिस प्रमुख वेरनॉन हेले ने बताया कि शनिवार को डोनाल्ड नीले को अनधिकृत रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसे पुलिस की कार से थाने तक पहुंचाया जाना था। 

इसे भी पढ़ें: अनुच्छेद 370: अमेरिका स्थित मुस्लिम संगठन ने प्रदर्शन करने का किया ऐलान

हेले के इस बयान के बाद लोगों की नाराजगी और बढ़ गई है। कुछ कार्यकर्ताओं ने इसे कमजोर प्रतिक्रिया करार दिया है। वहीं, अन्य लोगों ने दोषी अधिकारियों को बर्खास्त करने या सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिस से तरह से नीले को अपमानित किया गया है, उसने देश के नस्ली इतिहास की याद दिला दी है। ‘नेशनल एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ कलर्ड पीपुल्स’ (एनएएसीपी) के हृयूस्टन चैप्टर के अध्यक्ष जेम्स डगलस ने हृयूस्टन क्रोनिकल से कहा कि यह 2019 नहीं, बल्कि 1819 है। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह