पुलिसवाले आपको नमस्ते कहें तो चौंकिएगा नहीं, अनोखी पहल, सुरक्षा के साथ समस्या का भी होगा हल

By अभिनय आकाश | Mar 02, 2020

भयमुक्त सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए लखनऊ पुलिस ने एक खास कोशिश की है। पुलिस का कहना है कि जनता और पुलिस के बीच भरोसा कायम होने पर ही अपराधियों पर लगाम कसी जा सकती है और इसी भरोसे को कायम रखने के लिए सीएम योगी की पुलिस अब हंसते हुए चेहरे के साथ लोगों को सड़क पर नमस्ते करते हुए नजर आने वाली है। यूपी पुलिस ने लोगों के बीच भरोसा कायम करने के लिए ऑपरेशन नमस्ते की शुरूआत की है। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने ये अभियान शुरू किया है। 

  • ऑपरेशन नमस्ते के तहत पुलिस की 20 गाड़ियां अलग-अलग इलाकों में गश्त करेगी।
  • पुलिस के जवानों की पार्कों के बाहर तैनाती की जाएगी।
  • पुलिसवाले लोगों को नमस्ते कर हालचाल लेंगे।
  • सुबह-शाम वॉक पर निकलने वालों से पुलिस बात करेगी।
  • पुलिस के दल में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल होंगी।

बता दें कि पिछले दिनों पार्क में हिन्दुवादी नेता रंजीत बच्चन की हत्या हो गई थी। पार्क में ही महिलाओं के गले से चेन छीनने की घटना होती रहती है। खासकर सुबह और शाम के वक्त झपटमारी की घटनाओं से लोग परेशान रहते हैं। इसी को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने ऑपरेशन नमस्ते की शुरूआत की है। 

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR