अखिलेश सरकार की लागू की गई नीति की जाएगी खत्म, अब मदरसों को नहीं मिलेगा सरकारी अनुदान!

By अभिनय आकाश | Apr 21, 2022

बुलडोजर अभियान के बाद अब योगी सरकार के निशाने पर मदरसों को मिलने वाले सरकारी अनुदान हैं। कहा जा रहा है कि यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार अखिलेश यादव की सरकार के द्वारा मदरसों को अनुदान देने के लिए लागू की गई नीति को खत्म करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार 558 मदरसों को हर साल 866 करोड़ रुपये का अनुदान दे रही है। लेकिन अब इस पर विराम लग सकता है। इस बाबत अल्पसंख्यक विभाग द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव को जल्दी ही कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: अब्दुल्ला यामीन के आवास के बाहर लगाए गए भारत विरोधी झंडे को हटाया गया, मालदीव सरकार ने कहा- नई दिल्ली हमारा करीबी सहयोगी

इससे पहले योगी सरकार ने फर्जी मदरसों को बंद कराने के लिए वर्ष 2017 में मदरसा पोर्टल बनवाया। मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त 19125 मदरसों में वर्तमान में 16513 ही इस वेबपोर्टल पर हैं।  मदरसों में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया गया है। 

प्रमुख खबरें

Indian Economy पर गहराया संकट: Crude Oil की महंगाई और West Asia War के बीच Dollar के आगे कमजोर हुआ Rupee

सोनम वांगचुक के Medical Test की वीडियोग्राफी क्यों? Delhi High Court ने पुलिस और सफदरजंग Hospital से मांगा जवाब

UNSC में भारत की स्थायी दावेदारी का Panama ने किया समर्थन, कहा- भारत है उभरती हुई Rising Superpower

World Cup जीतकर Spain ने Madrid में किया ऐतिहासिक जश्न का ऐलान!