केरल में दो राजनीतिक हत्याओं से सियासी संग्राम, अलाप्पुझा में धारा 144, भाजपा का विजयन सरकार पर हमाल

By अंकित सिंह | Dec 19, 2021

केरल में 2 राजनीतिक हत्याओं को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है। 24 घंटे के अंदर ही दो नेताओं की हत्या की गई है जिसके पास से अलाप्पुझा जिले में तनाव बढ़ गया है। आनन-फानन में जिला प्रशासन की ओर से यहां धारा 144 लागू कर दी गई है। खुद मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पुलिस हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। राज्य में इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। दूसरी ओर पिनाराई विजयन सरकार पर भाजपा हमलावर हो गई है। केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने विजयन सरकार पर निशाना साधा है। मुरलीधरन ने कहा कि मुझे बताया गया है कि आज सुबह भाजपा ओबीसी मोर्चा के राज्य सचिव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह इस्लामिक आतंकवादी समूह का काम है, यह जानकारी एलेप्पी (अलाप्पुझा) से आ रही है। मैं राज्य सरकार से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करता हूं। उन्होंने कहा कि यह पहली घटना नहीं है; कुछ हफ्ते पहले पलक्कड़ में एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी। राज्य ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई नहीं की है। इसके बजाय, वे इस्लामी आतंकवादियों के साथ नरम रुख अपनाते रहे हैं, जिसने उन्हें और अधिक हिंसा में लिप्त होने के लिए प्रोत्साहित किया है। 

प्रमुख खबरें

West Asia Crisis: Crude Oil की कीमतों में आग से रुपया बेहाल, Dollar के मुकाबले 44 पैसे टूटा

Indian Rupee को लगा बड़ा झटका! महंगे Crude Oil और मजबूत Dollar ने तोड़ी कमर, 44 पैसे गिरा

IPL Eliminator में Vaibhav Suryavanshi का तूफान, 29 गेंदों में 97 रन ठोक तोड़ा Chris Gayle का रिकॉर्ड

Iran की America को खुली धमकी, IRGC बोला- हमला हुआ तो तट बनेगा कब्रगाह