यमुना के पानी पर सियासी संग्राम… आतिशी और भगवंत मान ने चुनाव आयोग से की शिकायत

By अंकित सिंह | Jan 28, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को यमुना जल मुद्दे को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की। आतिशी ने कहा कि हमने दिल्ली में पानी के मुद्दे पर चर्चा की। हमने चुनाव आयोग को बताया कि कैसे हरियाणा के यमुना जल में अमोनिया का स्तर जहरीले स्तर तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि अगर हमें ऐसा दूषित पानी मिलता रहा, तो हमारे कई जल उपचार संयंत्र बंद हो जाएंगे और दिल्ली के 30% हिस्से को कोई पानी नहीं मिलेगा। शाम को हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी सीईसी के साथ बैठक के लिए चुनाव आयोग आएंगे। 

इसे भी पढ़ें: जल आतंकवाद... यमुना की पानी को लेकर हरियाण पर बरसीं CM आतिशी, EC से लगाई ये गुहार

हरियाणा के भाजपा सांसदों ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को उनके इस दावे को लेकर गिरफ्तार करने की मांग की कि राज्य (हरियाणा) दिल्ली में पेयजल आपूर्ति के स्रोत यमुना नदी में ‘जहर’ बहा रहा है। हरियाणा के सभी 10 सांसदों ने यहां प्रेसवार्ता में कहा कि यह केजरीवाल की ‘आपराधिक साजिश’ का स्पष्ट मामला है क्योंकि वह दिल्लीवासियों के बीच डर पैदा करने की चेष्टा कर रहे हैं। भाजपा सांसदों ने आम आदमी पार्टी सरकार को चुनौती दी कि वह दिल्ली के घरों में आपूर्ति किए जाने से पहले हरियाणा से छोड़े जाने वाले पानी की गुणवत्ता की जांच कर ले। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता