हरियाणा में गहराया सियासी संकट, 3 निर्दलीय विधायकों ने सैनी सरकार से वापस लिया समर्थन, कांग्रेस का दावा- बीजेपी खो चुकी है बहुमत

By अंकित सिंह | May 07, 2024

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई गे रहा है। तीन स्वतंत्र विधायक जो पहले भाजपा के पक्ष में थे, ने अब अपना समर्थन वापस ले लिया है और कांग्रेस को समर्थन दे दिया है। खबरों के मुताबिक, पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान ने जानकारी दी है कि दादरी से विधायक सोमबीर सांगवान, नीलोखेड़ी से विधायक धर्मपाल गोंदर और पुंडरी से रणधीर गोलन ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया है। 

हुडा ने कहा कि उनका फैसला सही है, सही समय पर लिया गया सही फैसला है। ये जनता के हित में है...कांग्रेस की लहर है। मैं उनका स्वागत करता हूं। कुछ (निर्दलीय) विधायकों द्वारा हरियाणा सरकार से समर्थन वापस लेने और कांग्रेस को समर्थन देने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर, हरियाणा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह जानकारी मुझे मिली है। हो सकता है कि कांग्रेस अब कुछ लोगों की इच्छा पूरी करने में लगी हो। कांग्रेस को जनता की इच्छाओं से कोई लेना-देना नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: 'बेकार है राम मंदिर' रामगोपाल यादव के बयान पर भाजपा हुई हमलावर, सुधांशु त्रिवेदी बोले- उनके लिए हज हाउस अच्छा है

तीन निर्दलीय विधायकों के हरियाणा सरकार से समर्थन वापस लेने पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मुझे इसके बारे में पता चला, मैंने वह रिपोर्ट देखी लेकिन मेरे पास इसकी जानकारी नहीं है... जानकारी मिलने पर हमारे लोग आपको बयान देंगे। हमारी कोई भी सरकार खतरे में नहीं है...मुझे यह भी पता नहीं है कि यह खबर सच है या गलत। सांसद दीपेंद्र सिंह हुडडा ने कहा कि प्रदेश (हरियाणा) में हालात बीजेपी के खिलाफ हैं, प्रदेश में बदलाव तय है। बीजेपी सरकार बहुमत खो चुकी है। उन्होंने 48 विधायकों की जो सूची दी थी, उनमें से कुछ विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है क्योंकि वे लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं और कुछ निर्दलीय विधायकों ने भाजपा से अपना समर्थन वापस ले लिया है और कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है। इसलिए अल्पसंख्यक विधायकों को कोई अधिकार नहीं है। 

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया