रामवन गमन पथ को लेकर एमपी में सियासी मतभेद, बीजेपी-कांग्रेस हुई आमने सामने

By सुयश भट्ट | Feb 28, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में रामवन गमन पथ पर सियासत गर्म हो गई है। इस योजना का श्रेय कांग्रेस के लेने पर एमपी की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि ये वहीं लोग है जिन्होंने भगवान राम पर सवाल उठाए थे। ये हमारा सपना है और इसे हम ही पूरा करेंगे। वहीं इस बयान के बाद पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि रामवन पथ गमन का प्रोजेक्ट कांग्रेस सरकार ने बनाया था। राम के मुद्दे पर बीजेपी सिर्फ राजनीति करती है। 

इसे भी पढ़ें:कुरकुरे की फैक्टरी में कर्मचारी के मल द्वार में साथी ने कंप्रेशन से भर दी हवा, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

वहीं पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने कहा कि राम वन पथ गमन का प्रोजेक्ट कांग्रेस सरकार ने बनाया था। 17 साल की सरकार ने कभी कुछ नहीं किया। बीजेपी सरकार से कोई आज तक कोई श्रीलंका मे मौके पर नहीं गया।कमलनाथ सरकार में अध्यात्मिक मंत्री रहते हुए मैं खुद श्रीलंका गया था।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के भाग में रामपथ वन गमन के विकास की शुरुआत एक साथ चित्रकूट एवं अमरकंटक दोनों ओर से होगी। प्रस्तावित रामपथ वन गमन मार्ग चित्रकूट से प्रारंभ होकर सतना पन्ना अमानगंज, कटनी जबलपुर, मंडला, डिंडोरी शहडोल होते हुए अमरकंटक पर पूर्ण होगा।

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी