उत्तर प्रदेश में सातवें चरण का चुनाव, कई बाहुबलियों के सियासी किस्मत दांव पर

By अंकित सिंह | Mar 07, 2022

उत्तर प्रदेश में सातवें चरण का मतदान जारी है। इस चरण में योगी सरकार के कई मंत्रियों के साथ-साथ कई बाहुबलियों की भी किस्मत दांव पर है। पूर्वांचल में कई बाहुबलियों का बोलबाला रहा है और इन बाहुबलियों की चुनावी ताकत भी समय-समय पर देखने को मिलता रहा है। सातवें चरण में देखें तो कई बाहुबली सीधे या फिर उनके कोई रिश्तेदार चुनावी मैदान में हैं। बाहुबली मुख्तार अंसारी की सियासी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनके बेटे अब्बास चुनावी मैदान में उतरे हैं। इसके अलावा ही बृजेश सिंह के भतीजे भी इस बार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। इन बाहुबलियों में धनंजय सिंह का भी नाम शामिल है जोकि जौनपुर की माल्हानी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के सातवें चरण का मतदान, PM मोदी के संसदीय क्षेत्र समेत 54 सीट पर वोटिंग जारी

जौनपुर की मल्हनी सीट भी इस बार चर्चा में है। यहां से पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह चुनावी मैदान में है। धनंजय सिंह को जदयू ने चुनावी मैदान में उतारा है। वही उनके खिलाफ समाजवादी पार्टी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के बेटे लकी यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा की ओर से पूर्व सांसद डॉक्टर केपी सिंह और कांग्रेस की ओर से पुष्पा शुक्ला भी इस सीट पर अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। वही बात बृजेश सिंह की करते हैं। चंदौली जिले की सैयद राजा सीट से भाजपा ने बाहुबली बृजेश सिंह के भतीजे सुशील सिंह का चुनावी मैदान में उतारा हैं। वह चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। सुशील सिंह की वजह से ही बृजेश सिंह की भी किस्मत दांव पर है। बसपा ने यहां से अमित कुमार यादव और समाजवादी पार्टी ने मनोज कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है। 

इसे भी पढ़ें: मायावती बोलीं- उत्तर प्रदेश की तकदीर बदलने के लिए बसपा की आयरन सरकार बनाना जरूरी

कुछ और बाहुबलियों की बात करें तो इनमें ज्ञानपुर विधानसभा से लगातार चार बार के विधायक विजय मिश्रा भी चुनावी मैदान में हैं। इस बार वह आगरा जेल में बंद हैं। उनके परिवार ने विजय मिश्रा के लिए चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाला था। वाराणसी के पिंडरा विधानसभा सीट से अजय राय चुनावी मैदान में हैं। अजय राय की भी धाक काफी मानी जाती है। कुल मिलाकर देखें तो उत्तर प्रदेश में सातवें चरण में 9 जिलों की 54 सीटों पर विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। 

प्रमुख खबरें

नॉर्वे के Coach का दावा तार से टकराई गेंद, FIFA ने Sensor Data से खारिज किया पूरा आरोप

England Cricket में Bazball युग का अंत, Test Team के कोच पद से Brendon McCullum की छुट्टी

Lords में Yastika Bhatia का ऐतिहासिक शतक, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर

Sunil Mittal का बड़ा ऐलान, Airtel अब FinTech और Data Center में करेगी हज़ारों करोड़ का निवेश