दिल्ली में छठ पूजा को लेकर बढ़ा राजनीतिक घमासान, आप और भाजपा के बीच वाकयुद्ध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली में आप और भाजपा के बीच बुधवार को छठ पूजा को लेकर वाकयुद्ध हुआ। भाजपा नेता ममनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा पर रोक लगाने के लिए ‘‘नमकहराम’’ कहा। तिवारी ने एक ट्वीट में केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि शहर में 24 घंटे शराब परोसने की अनुमति दी गई लेकिन कोविड-19 दिशानिर्देशों के साथ भी छठ की अनुमति नहीं दी गई। सांसद एवं दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रमुख तिवारी ने सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा पर रोक को लेकर मुख्यमंत्री को ‘‘नमकहराम’’ कहा, जिसके जवाब में आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा शासित गुजरात और हरियाणा में भी पूजा पर रोक लगायी गई है और उन्होंने इन राज्यों को लेकर चुप्पी पर तिवारी से सवाल किया। तिवारी ने कहा, ‘‘केजरीवाल एक ऐसे ‘नमकहराम’ मुख्यमंत्री हैं। वह कोविड​​-19 सावधानियों का पालन करते हुए भी छठ की अनुमति नहीं देते हैं और इस पर केंद्र के दिशानिर्देश लेने का नाटक करते हैं। हमें बताएं कि चौबीस घंटे शराब परोसने में किन दिशानिर्देशों का पालन किया गया।’’ 

प्रमुख खबरें

Diljit Dosanjh का सनसनीखेज खुलासा: कॉन्सर्ट में बोले- शरीर छोड़ने की कोशिश की थी, Fans हुए परेशान!

Diljit Dosanjh ने कैलगरी कॉन्सर्ट में खालिस्तानियों की कर दी बोलती बंद देखें Viral Video

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की आशंका

Pune Rape-Murder Case: सामने आया आरोपी का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड, CM Fadnavis बोले- कोई कानूनी कमी नहीं छोड़ेंगे