Assembly Election Results: बदल गया देश का सियासी नक्शा, 58 प्रतिशत भूभाग पर BJP का कब्जा, कांग्रेस तीन राज्यों में सीमित

By अंकित सिंह | Dec 04, 2023

रविवार को राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा की शानदार जीत के साथ, पार्टी के राजनीतिक परिदृश्य में काफी विस्तार हुआ है। पार्टी अब भारत के 28 राज्यों में से 12 में शासन में है। कांग्रेस पार्टी के पास केवल तीन राज्य बचे हैं - तेलंगाना, जहां उसने रविवार को बीआरएस हटाकर जीत हासिल की है वहीं पहले से कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश उसके पास है। इसके अलावा, भाजपा चार राज्यों - महाराष्ट्र, नागालैंड, सिक्किम और मेघालय में सत्तारूढ़ गठबंधन में है।

सबसे पुरानी पार्टी बिहार और झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन का भी हिस्सा है और द्रमुक की सहयोगी है, जो तमिलनाडु में सत्ता में है। हालाँकि, कांग्रेस तमिलनाडु सरकार का हिस्सा नहीं है। रविवार के चुनाव नतीजों ने एक प्रमुख राजनीतिक दल के रूप में आप की स्थिति को भी मजबूत कर दिया, जिससे यह दो राज्यों में सरकारों के साथ दूसरी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी बन गई। आप नेता जैस्मीन शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज के परिणामों के बाद, आम आदमी पार्टी दो राज्य सरकारों - पंजाब और दिल्ली के साथ उत्तर भारत में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के रूप में उभरी है।’’ 

इसे भी पढ़ें: 'आज की जीत 2024 की हैट्रिक की गारंटी', PM Modi बोले- इन परिणामों की गूंज दूर तक जाएगी

वर्तमान में भारत में छह राष्ट्रीय दल - भाजपा, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी (बसपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और आप हैं। विधानसभा चुनाव का अगला दौर 2024 में होगा जब सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चुनाव होंगे। जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव लंबित हैं। चूंकि इस दौर में कई मौजूदा सांसदों ने विधानसभा चुनाव लड़ा है, इसलिए लोकसभा की उन सीट के खाली होने की उम्मीद है। हालांकि, चूंकि आम चुनाव अगले साल होने हैं, इसलिए विधायक के रूप में चुने जाने पर सांसदों के सीट खाली करने पर भी कोई उपचुनाव नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश