पेरियार के खिलाफ भाजपा के ट्वीट पर राजनीतिक दलों ने नाराजगी जताई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2019

चेन्नई। भाजपा की तमिलनाडु इकाई के समाज सुधारक दिवंगत ई वी आर पेरियार की 47वीं पुण्यतिथि पर उनके खिलाफ मंगलवार को किये गये विवादास्पद ट्वीट से उनके सहयोगियों अन्नाद्रमुक और पीएमके समेत राजनीतिक पार्टियों ने नाराजगी जाहिर की। द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन और एमडीएमके संस्थापक वाइको ने आपत्तिजनक ट्वीट के लिए भगवा पार्टी पर निशाना साधा। हालांकि बाद में इस ट्वीट को राज्य भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से हटा लिया गया था।

तमिलनाडु के सहकारी मंत्री सेल्लूर के राजू ने कहा, ‘‘पेरियार जैसे नेताओं के बारे में जो कुछ भी गलत बोला जाता है, वह निंदनीय है।’’तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता स्टालिन ने कहा कि भाजपा को इस बात पर विचार करना चाहिए कि क्या इस तरह का ट्वीट किया जाना चाहिए, जिसे बाद में हटाना पड़े। राजग के घटक दल पीएमके ने भी सहयोगी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पेरियार की पुण्यतिथि पर भगवा पार्टी की राज्य इकाई द्वारा किया गया ट्वीट ‘‘घिनौना’’ है। पीएमके संस्थापक एस रामदास ने ट्विटर पर कहा, ‘‘यह काफी निंदनीय है।’’

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा