सिंगापुर यात्रा की अनुमति देने में विलंब के पीछे राजनीतिक कारण प्रतीत होता है: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को इस बात पर जोर दिया कि ऐसा प्रतीत होता है कि सिंगापुर में एक सम्मेलन में शामिल होने के लिए उन्हें ‘‘राजनीतिक कारणों’’ के चलते अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं कोई अपराधी नहीं हूं।’’ केजरीवाल ने कहा कि सिंगापुर में ‘विश्व नगर शिखर सम्मेलन’ में भाग लेने के लिए उन्हें उस देश की सरकार ने आमंत्रित किया है, जहां वह विश्व नेताओं के समक्ष ‘दिल्ली मॉडल’ पेश करेंगे और भारत का नाम रोशन करेंगे।

इसे भी पढ़ें: जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले में नदी में फंसे दो लोगों को सेना ने बचाया

सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने जून में केजरीवाल को इस शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया था। यह सम्मेलन अगस्त के पहले सप्ताह में होने वाला है। दिल्ली के मुख्यमंत्री को पहले दिन आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बुलाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह आमतौर पर विदेश यात्राओं पर नहीं जाते, लेकिन सिंगापुर सम्मेलन में हिस्सा लेना चाहते हैं क्योंकि यह देश के विकास से जुड़ा है।

प्रमुख खबरें

Gautam Gambhir ने Shivam Dube के बैटिंग ऑर्डर का किया बचाव, बोले टी20 में सिर्फ ओपनर पक्के

Delhi में Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke का दावा, PM मोदी डरे हुए हैं

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन