जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले में नदी में फंसे दो लोगों को सेना ने बचाया

Army rescues
ANI

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना ने बेतार नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद फंस गए दो लोगों को सोमवार को बचाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो लोग नदी पार कर रहे थे, लेकिन अचानक बाढ़ आने से वह फंस गए।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना ने बेतार नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद फंस गए दो लोगों को सोमवार को बचाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो लोग नदी पार कर रहे थे, लेकिन अचानक बाढ़ आने से वह फंस गए। वे नदी के बीच एक बड़ी चट्टान पर किसी तरह पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने मप्र में हुई बस दुर्घटना में कई लोगों की मौत पर जताया दुख, फेसबुक पोस्ट पर लिखी ये बात

इसके बाद, स्थानीय लोगों ने सेना को घटना की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सेना की दुर्गा बटालियन के सैनिकों ने बचाव अभियान चलाया और दोनों को बचाया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़