ईडी के छापे के पीछे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वित, कांग्रेस विधायक जमीर अहमद खान का बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2021

बेंगलुरु। पूर्व मंत्री और कर्नाटक विधानसभा के कांग्रेस सदस्य बी.जेड. जमीर अहमद खान ने सोमवार को आरोप लगाया कि उनसे जुड़े विभिन्न ठिकानों पर हाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों द्वारा डाले गए छापे की वजह राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता थी। उन्होंने भाजपा और जनता दल (सेकुलर) पर उनके खिलाफ अभियान चलाने का भी आरोप लगाया। हालांकि, जद(एस) के दूसरे सबसे प्रमुख नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया जिसके मुताबिक उन्होंने ईडी अधिकारियों को शिकायत की थी।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान की नापाक हरकत! स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब को उड़ाने की रच रहा था साजिश

खान ने उनकी पार्टी के किसी नेता की शिकायत पर छापेमारी की संभावना को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी पार्टी के किसी ने ऐसा (ईडी से शिकायत) नहीं किया है। वे फर्जी खबरें है। दूसरे दलों के लोगों ने यह किया है।यह भाजपा या जद(एस) कर सकती है।’’ चामराजपेट से कांग्रेस विधायक ने कहा कि ईडी के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें चार से पांच शिकायतें मिली है, जिनके आधार पर तलाशी ली जा रही है। खान के आरोपों पर कुमारस्वामी ने कहा कि उन्होंने किसी की भी शिकायत नहीं की है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कोई शिकायत नहीं की है। जिन्होंने शिकायत की है, वे ही उचित जवाब दे सकते हैं। राजनीति में रहने के दौरान हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अगर हम सही हैं तो कोई हमारे खिलाफ कुछ भी नहीं कर सकता।

प्रमुख खबरें

रिकॉर्ड के मोर्चे पर कौन भारी, कौन कमजोर

Mithun Chakraborty Birthday: मुंबई की सड़कों पर भूखे सोए, पहली Film से ही जीता National Award

Share Market Opening Today | अमेरिका-ईरान शांति समझौते का कमाल! लगातार दूसरे दिन झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती तेजी

पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, सीएम योगी बोले- 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व का क्षण