MP में पंचायतो के परिसीमन को लेकर शुरू हुआ सियासी बवाल, पूर्व मंत्री ने सरकार पर लगाए आरोप

By सुयश भट्ट | Jan 12, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायतों में परिसीमन के लिए आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश  के जारी होने के साथ ही पंचायतों में परिसीमन को लेकर प्रदेश में सियासी संग्राम छिड़ गया है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने शिवराज सरकार पर बड़ा हमला बोला है। 

इसे भी पढ़ें:स्वामी विवेकानंद जयंती पर सीएम शिवराज समेत मंत्री तुलसी सिलावट और कमल पटेल ने किया सूर्य नमस्कार, मुख्यमंत्री ने युवाओं से की ये अपील 

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव निरस्त हो चुका है और ओबीसी आरक्षण का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इसे लेकर अगली सुनवाई 17 जनवरी को होनी है। इसी बीच मंगलवार को पंचायतों में नए सिरे से परिसीमन के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने आदेश जारी किया है। 

वहीं पंचायत विभाग ने सभी कलेक्टर को आदेश जारी किए है जिसमें ग्राम पंचायतों वार्ड प्रभारियों से जानकारी मांगी है। आदेश में कहा गया है कि क्षेत्र की जनसंख्या और भौगोलिक जानकारी 17 जनवरी तक दी जाए। और परिसीमन की प्रक्रिया 17 जनवरी से 25 फरवरी तक चलेगी।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी