गहलोत के रामदेवरा मंदिर में दर्शन के दौरान राजनीतिक नारे लगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2022

जैसलमेर, 3 सितंबर। मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को जैसलमेर के पासरामदेवरा में लोक देवता बाबा रामदेव मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान वहां मौजूद कुछ श्रद्धालुओं ने राजनीतिक नारे भी लगाए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने पीटीआई को बताया कि मुख्‍यमंत्री गहलोत ने मंदिर परिसर में वीआईपी के लिए बने मार्ग से प्रवेश किया और जब वह धोक लगाने के लिए बाबा रामदेव की समाधि की ओर जा रहे थे उसी दौरान कतार में खड़े कुछ श्रद्धालुओं के समूह ने राजनीतिक नारे भी लगाए।

शेखावत ने ट्वीट में कहा ‘‘रामदेवरा पहुंचे गहलोत जी का स्वागत हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नाम के नारों से हुआ! श्रद्धालु नारा लगाकर अपनी पसंद बता रहे थे और गहलोत जी हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार रहे थे। अब सीएम (मुख्यमंत्री)साहब कहेंगे मैं लोकप्रिय हूं, लोग मुझे देखकर नारे लगाते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि गहलोत ने बाबा रामदेव के मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्य की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। रामदेवरा के बाद मुख्यमंत्री गहलोतजैसलमेर जिले के भणियाणा उपखंड मुख्यालय पहुचें और वहां पर 59 करोड़ रुपये के लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा, “हमारा सड़क नेटवर्क अच्छा होगा, तभी हमारा प्रदेश प्रगति कर पाएगा। इसलिए राज्य सरकार द्वारा राज्‍य में सड़कों के ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है। राज्य राजमार्ग, मेगा राजमार्ग, जिले की सड़कों और ग्रामीण सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है। इन सड़कों के निर्माण के साथ इनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग को पाबंद किया गया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारा चिकित्सा मॉडल आज पूरे देश में उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ईआरसीपी को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।इस योजना से लाखों हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई और 13 जिलों को पेयजल के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा।

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती