राजस्थान में बढ़ी सियायी हलचल, सचिन पायलट ने प्रियंका गांधी से की मुलाकात

By अंकित सिंह | Jul 29, 2021

पंजाब की उलझन सुलझाने के बाद अब कांग्रेस आलाकमान की नजरें राजस्थान पर है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच लगातार विवाद की खबरें रहती है। आलाकमान के लिए राजस्थान के इस विवाद को सुलझाना एक बड़ी चुनौती है। इन सबके बीच खबर यह है कि सचिन पायलट फिलहाल दिल्ली में है। दरअसल, सचिन पायलट मंगलवार शाम दिल्ली पहुंच गए और उसी दिन राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन जयपुर पहुंचे। इसके बाद से राजस्थान को लेकर सियासत गर्म हो गई। खबर यह भी है कि सचिन पायलट ने पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी से मुलाकात की है। सचिन पायलट ने आलाकमान को साफ कह दिया है कि उनसे किए गए वादों में काट छांट ना की जाए। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री इमरान खान के सहायक को कादियानी कहना विधायक को पड़ा भारी, हुआ गिरफ्तार

राजस्थान के प्रभारी अजय माकन फिलहाल राज्य के दौरे पर हैं। माना जा रहा है कि अजय माकन दो दिनों तक राजस्थान में रहेंगे और गहलोत मंत्रिमंडल के प्रस्तावित विस्तार और पार्टी में फेरबदल को लेकर मंथन करेंगे। साथ ही साथ 119 विधायकों से मुलाकात करेंगे और वन-टू-वन उनका फीडबैक भी लेंगे। फीडबैक लेने के बाद ही वह सचिन पायलट से भी मुलाकात करेंगे और पार्टी की ओर से जिस रणनीति के तहत आगे बढ़ा जा रहा है उसे अंतिम मुकाम तक पहुंचाएंगे।

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार