मध्य प्रदेश में ट्विटर के फॉलोवर्स को लेकर हुई सियासी हलचल शुरू, बीजेपी आईटी प्रमुख शिवराज सिंह डाबी पर गिर सकती है गाज

By सुयश भट्ट | Jun 26, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में अब ट्वीटर पर फॉलोवर्स को लेकर सियासत शुरू गई है। कांग्रेस के ट्विटर पर फॉलोवर्स तेजी से बढ़ रहे है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ट्विटर पर बीजेपी को पछाड़ दिया है। केन्द्र सरकार और ट्विटर के बीच विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्र से विवाद के बीच विपक्षी दल कांग्रेस की ट्विटर पर पकड़ मजबूत होती जा रही है। बता दें कि राजधानी भोपाल के बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में 22 जून को प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने आईटी सोशल मीडिया टीम की बैठक ली थी। बैठक में राव ने सोशल मीडिया पर अधिक आक्रामक रुख अख्तियार करने के साथ ही फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए भी कहा है।

वहीं सोशल मीडिया पर पकड़ कमजोर होने के चलते बीजेपी सोशल मीडिया प्रभारी शिवराज सिंह डाबी पर गाज गिर सकती है। राव ने कहा कि कांग्रेस के आरोपों का जवाब देने के लिए आईटी सेल और मुस्तैद होना चाहिए। दरअसल ट्विटर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के 9.17 लाख फॉलोवर्स है। जबकि बीजेपी की फॉलोवर्स संख्या 7.82 लाख ही है। ट्विटर पर एमपी कांग्रेस के फॉलोवर्स तेजी से बढ़ रहे है। अन्य राज्यों के मुकाबले एमपी कांग्रेस के ट्विटर पर सर्वाधिक फॉलोवर्स है।

प्रमुख खबरें

NSE IPO से पहले एंकर निवेशकों से जुटाए 6,746 करोड़ रुपये, LIC और Goldman Sachs ने लगाया पैसा

Rishabh Pant को मिली Rest of India की कप्तानी, J&K के खिलाफ श्रीनगर में Irani Cup मैच

PM Modi ने Semiconductor CEOs के साथ की बैठक, उभरती तकनीकों में भारत को अग्रणी बनाने पर दिया जोर

Asian Champions Trophy 2026: Pakistan ने भारत में खेलने से किया इनकार, मांगा Neutral Venue