Jharkhand Elections 2024 । कांग्रेस नेता Ghulam Ahmad Mir के वादे पर चढ़ा सियासी पारा, भाजपा ने घेरा

By Ekta | Nov 17, 2024

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर के एक बयान पर झारखंड का सियासी पारा चढ़ गया है। दरअसल, गुरुवार (14 नवंबर) को मीर ने एक चुनावी रैली में कहा कि यदि इंडिया ब्लॉक सत्ता आती है ना हिंदू देखा जाएगा ना मुसलमान और घुसपैठियों को भी 450 रुपये में सिलेंडर देंगे। मीर की इस टिप्पणी ने झारखंड में बवाल मचा दिया और भाजपा को कांग्रेस को घेरने का मौका दे दिया।

इसे भी पढ़ें: Kailash Gahlot के इस्तीफे पर सियासी बवाल, AAP के आरोपों पर BJP ने किया पलटवार, Congress ने भी साधा निशाना

कांग्रेस नेता के वादे पर भाजपा ने पार्टी को घेरा

कांग्रेस के इस वादे पर भाजपा को पार्टी को घेरने का मौका मिल गया। भाजपा ने दावा किया कि ऐसी टिप्पणी 'राष्ट्र-विरोधी' है और कांग्रेस की तुष्टिकरण और ध्रुवीकरण की राजनीति को दिखाती है। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भाजपा नेता झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन पर 'वोट बैंक की राजनीति' के लिए राज्य में घुसपैठ को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'कांग्रेस के गुलाम अहमद मीर ने कहा कि वे घुसपैठियों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर मुहैया कराएंगे। यह कांग्रेस-झामुमो-राजद सरकार है जो झारखंड में घुसपैठ को संरक्षण दे रही है।' गिरिडीह जिले के बिरनी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों घुसपैठिए झारखंड में घुस आए और सरकार ने उन्हें वोटर और राशन कार्ड दिलाने में मदद की।

इसे भी पढ़ें: AAP में शामिल हुए Anil Jha, कैलाश गहलोत के इस्तीफे के सवाल को Arvind Kejriwal ने मुस्कुराकर टाला

बोकारो में एक अन्य रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'कांग्रेस प्रभारी ने हिंदुओं, मुसलमानों और घुसपैठियों को सिलेंडर देने का वादा किया है। भाजपा घुसपैठियों को आदिवासियों के अधिकार नहीं सौंपने देगी।' दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। पहले चरण का मतदान बुधवार को हुआ था, जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

प्रमुख खबरें

Gajanan Sankranti 2026: सावन की गजानन चतुर्थी आज, इन Mantras के जाप से चमक सकती है आपकी Fortune

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश