Raksha Bandhan पर Mumbai में सियासी रिश्ते मजबूत, Amit Shah को Sunetra Pawar ने बांधी Rakhi

By अंकित सिंह | Aug 29, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे, जहां महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने रक्षाबंधन के मौके पर उनकी कलाई पर राखी बांधी। एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार ने शाह का स्वागत किया। सुनेत्रा पवार ने X पर लिखा कि आज मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री, माननीय श्री अमितभाई शाह का स्वागत किया गया। रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार के मौके पर, इस बार अमितभाई को राखी बांधी गई और उन्हें रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। राष्ट्रीय हित और महाराष्ट्र के विकास के लिए उनका मार्गदर्शन और सहयोग हमेशा प्रेर

इसे भी पढ़ें: Amit Shah ने Pharma क्षेत्र को रणनीतिक संपत्ति बताकर शोध और आत्मनिर्भरता पर दिया विशेष जोर

अमित शाह ने शुक्रवार को ‘विश्व संस्कृत दिवस’ ​​के मौके पर बधाई दी और इस को भारत की ज्ञान परंपरा, संस्कृति और चेतना का मूल आधार बताया। गृह मंत्री ने रक्षाबंधन पर भी नागरिकों को बधाई दी। शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि संस्कृत भारत की ज्ञान परंपरा, संस्कृति और चेतना का आधार है और यह जितनी प्राचीन है, उतनी ही वैज्ञानिक भी है। उन्होंने कहा कि संस्कृत में लिखे गए वेद, उपनिषद और शास्त्र सदियों से मानवता को ज्ञान के रास्ते पर ले जा रहे हैं। शाह ने उन सभी विद्वानों और शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया, जिन्होंने संस्कृत को संरक्षित करने और इसे नयी पीढ़ियों तक पहुंचाने में अविस्मरणीय योगदान दिया है।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

Asian Para Games में भारत का दबदबा, Nishad Kumar ने रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा गोल्ड

Ranji Trophy में बंगाल की रोमांचक जीत, सेना को 148 रन पर समेटकर 60 रन से हराया

ICC ने Shafali Verma को लगाई फटकार, आचार संहिता तोड़ने पर मिला Demerit Point

Jio Platforms को आकाश अंबानी ने बताया टेक कंपनी, IPO से जुटाएगी 30200 करोड़ रुपये