पंजाब में राशन कार्ड पर सियासी घमासान, CM भगवंत मान ने केंद्र को दी चुनौती

By अंकित सिंह | Aug 23, 2025

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर राज्य में मनमाने ढंग से राशन कार्ड काटकर लाखों गरीब परिवारों से भोजन छीनने का आरोप लगाया। मान ने कहा कि भाजपा अक्सर खुद को 80 करोड़ भारतीयों को राशन प्रदाता बताती है, लेकिन हालिया रिपोर्टों से पता चला है कि केंद्र ने पंजाब में 8,02,493 राशन कार्ड रद्द करने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर एक कार्ड औसतन चार सदस्यों को कवर करता है, तो यह फैसला लगभग 32 लाख लोगों को उनके हक के राशन से वंचित कर देगा।

मान ने ज़ोर देकर कहा कि वह किसी का भी राशन कार्ड रद्द नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि जब तक मैं मुख्यमंत्री हूँ, पंजाब में कोई भी परिवार राशन से वंचित नहीं रहेगा। भाजपा 'वोट चोर' से 'राशन चोर' बन गई है। यह पंजाब का राशन है, जो हम उन्हें देते हैं, और हम इस अन्याय के ख़िलाफ़ पूरी ताकत से लड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र से मुद्दों के समाधान के लिए छह महीने का समय भी मांगा है। उन्होंने कहा, "पंजाब में, हर परिवार के पास स्कूटर या पंखा होना आम बात है। ऐसे परिवारों को अयोग्य कहना बेतुका है।"

इसे भी पढ़ें: Jaswinder Bhalla Passes Away | कॉमेडी किंग जसविंदर कृषि वैज्ञानिक के रूप में भी थे सम्मानित, डाले एक्चर के करियर पर एक नजर

मान ने डेटा गोपनीयता पर भी चिंता जताई और सवाल किया कि कैसे नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी तक पहुँच बनाई जा रही है और उसका दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने पूछा, "जब आधार पहले से ही हर चीज़ के लिए अनिवार्य है, तो फिर नए सर्वेक्षणों की ज़रूरत क्यों है? यह डेटा कौन और किस उद्देश्य से ले रहा है?" अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए, मान ने कहा कि राज्य महिलाओं को बिना किसी दखलअंदाज़ी के 1,000 रुपये प्रति माह देने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रमुख खबरें

Bihar में फिर दौड़ेगी Sugar Mill की चाशनी, सुधा की तर्ज पर Vegfed Booth भी खुलेंगे

Airtel Mobile Recharge Shock: एयरटेल ने प्रीपेड प्लान के ढांचे में किया बड़ा बदलाव, 16% तक बढ़ी कीमतें

Food Inflation ने बिगाड़ा रसोई का बजट, 4.45% हुई खुदरा महंगाई, आम आदमी की Pocket पर बढ़ा Pressure

Pakistan Terror Strike: KPK में 36 घंटे चला बड़ा ऑपरेशन, 4 कमांडरों समेत 62 उग्रवादी हुए ढेर