जम्मू-कश्मीर में सियासी बवाल, AAP विधायक मेहराज मलिक पर लगा PSA, पार्टी ने उठाए सवाल

By अंकित सिंह | Sep 09, 2025

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर के आप अध्यक्ष और विधायक मेहराज मलिक को जम्मू-कश्मीर लोक सुरक्षा अधिनियम 1978 (पीएसए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिए जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मलिक को उनकी गतिविधियों के कारण सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने में बाधा पहुंचने का आरोप लगाया गया था। आप नेता सुरिंदर सिंह शिंगारी ने कहा कि किसी विधायक पर पीएसए लगाना सही नहीं है। इसे हटाया जाना चाहिए और उन्हें रिहा किया जाना चाहिए... कोई भी संगठन इस कार्रवाई को सही नहीं ठहरा सकता। 

इसे भी पढ़ें: CM के पति सरकारी मीटिंग में, AAP का हमला- दिल्ली बनी 'फुलेरा पंचायत', सुपर CM चला रहे राज! BJP का पलटवार

अधिकारियों ने बताया कि इन आरोपों का उल्लेख केंद्रशासित प्रदेश की पुलिस के ‘डोजियर’ (रिपोर्ट) में किया गया है। मलिक को सोमवार को उनके डोडा निर्वाचन क्षेत्र में इस कड़े कानून के तहत हिरासत में लिया गया था। इस कानून के तहत कुछ मामलों में बिना आरोप या सुनवाई के दो साल तक हिरासत में रखा जा सकता है। डोडा के उपायुक्त हरविंदर सिंह द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में विधायक के खिलाफ कई आरोपों का विवरण दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, मलिक को समुदाय के शांतिपूर्ण अस्तित्व के लिए एक ‘आसन्न खतरा’ माना जाता है। इसमें यह भी दावा किया गया है कि मलिक को ‘सरकारी अधिकारियों सहित लोगों को धमकियां देने और शारीरिक हमला करने की आदत है।’

प्रमुख खबरें

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस

Election Commission के SIR प्रोसेस पर उठे सवाल, Kapil Sibal और वकीलों ने CEC के इस्तीफे की मांग की