पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस का कैंडल मार्च, सरकार से भी पूछे कई बड़े सवाल

By अंकित सिंह | Apr 25, 2025

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देश में अब सियासत शुरू हो गई है। इसके साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेस ने आज पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला। दिल्ली के कैंडल मार्च में खुद राहुल गांधी शामिल हुए। वहीं कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर कई बड़े सवाल खड़े किए हैं और गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा है। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आयोजित मोमबत्ती विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। कांग्रेस ने एक्स पर एक वीडियो साक्षा करते हुए लिखा कि पहलगाम आतंकी हमला कई सवाल खड़े करता है। इसके साथ ही कांग्रेस ने कुछ सवाल पूछे है। इसमें कहा गया है कि सुरक्षा में चूक कैसे हुई? इंटेलिजेंस फेल कैसे हुआ? आतंकी बॉर्डर के अंदर कैसे आए? 28 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? क्या गृह मंत्री अपने पद से इस्तीफा देंगे? क्या PM मोदी इस चूक की जिम्मेदारी लेंगे?

गोगोई ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान आतंकवादी हमलों के जरिए जम्मू-कश्मीर को अस्थिर करना चाहता है और कहा कि इस देश के लोग उन्हें सफल नहीं होने देंगे। गोगोई ने एएनआई से कहा, "हम पाकिस्तान की मंशा को समझते हैं, जो जम्मू-कश्मीर, भारत को अस्थिर करना है। हम पाकिस्तान को सफल नहीं होने देंगे। जम्मू-कश्मीर एकजुट, शांतिपूर्ण और समृद्ध रहेगा और भारत एकजुट, शांतिपूर्ण और समृद्ध रहेगा।" 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के पीछे का मंसूबा देशवासियों को विभाजित करने और एक भाई को दूसरे भाई से लड़ाने का था, ऐसे में जरूरी है कि आतंकवाद को पराजित करने के लिए सभी एकजुट हों। कांग्रेस नेता ने हमले में घायल हुए कुछ लोगों का हाल जाना और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात कर आतंकी हमले के बारे में चर्चा की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह एक भयावह त्रासदी है। मैं यहां के हालात जानने और मदद करने आया हूं। जम्मू-कश्मीर के सभी लोगों ने इस हमले की निंदा की है और वे राष्ट्र के साथ हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला: एल्विश यादव का खुलासा, पीड़ितों में से एक उनके दोस्त का पति था, कहा- 'अब समय आ गया है...'

उनका कहना था, ‘‘मैं घायल हुए लोगों में से एक से मिला हूं, अन्य से इसलिए नहीं मिल पाया क्योंकि वे यहां से जा चुके हैं। मेरा प्यार और स्नेह उन सभी लोगों के साथ है, जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया है। मैं सभी को बताना चाहता हूं कि पूरा राष्ट्र उनके साथ खड़ा है।’’ राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक का हवाला देते हुए कहा, ‘‘कल हमने सरकार के साथ बैठक की और पूरे विपक्ष ने इस हमले की निंदा की। इसके साथ ही हमने सरकार द्वारा की जाने वाली किसी भी कार्रवाई को पूरा समर्थन दिया है।’’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘जो कुछ हुआ है उसके पीछे समाज को विभाजित करने का मंसूबा है, भाई को भाई से लड़ाने की साजिश है। ऐसे में यह जरूरी है कि हर भारतीय एकजुट होकर आतंकवादियों की नापाक कोशिश को विफल करें।’’ 

प्रमुख खबरें

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा