संसद में जारी है हंगामे की सियासत, लोकसभा में गूंजा शुक्रवार की छुट्टी का मामला

By अंकित सिंह | Aug 05, 2022

संसद के दोनों सदनों में आज विपक्ष का हंगामा जारी रहा। कांग्रेस के सांसद आज राहुल गांधी के नेतृत्व में काले कपड़े पहनकर संसद में पहुंचे थे। कांग्रेस लगातार महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की कोशिश कर रही थी। इसके साथ ही कुछ अन्य मुद्दों को लेकर भी संसद में हंगामा देखने को मिला। शुरुआती घंटों में कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने वस्तु एवं सेवा कर लगाने को लेकर तथा जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का संसद में मुद्दा उठाया। दोनों सदनों के सभापति बार-बार यह कोशिश करते रहे कि किसी भी हाल में सुचारू रूप से चले। लेकिन शुरुआती घंटों में ऐसा देखने को नहीं मिला। हालांकि बाद में दोनों सदनों की कार्यवाही सुचारू रूप से चलती दिखाई दी। लोकसभा में ऊर्जा संरक्षण संशोधन विधेयक पर चर्चा भी की गई। वहीं, राज्यसभा में भी कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है। हालांकि, कांग्रेस सहित विपक्षी दल अभी भी सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर हैं। आज संसद सत्र के दौरान डीएमके के नेताओं ने सदन से वाकआउट कर लिया और दावा किया कि उन्हें विषय उठाने का मौका नहीं मिल रहा है। 

- सरकार ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और फिलीपीन समेत छह देशों ने भारत के तेजस विमान में रुचि दिखाई है, वहीं मलेशिया ने अपने अधिग्रहण कार्यक्रम के तहत पहले ही इस विमान को खरीदने की योजना बनाई है। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में लोकसभा को यह जानकारी दी।

- केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि अक्षय ऊर्जा उत्पादन के लक्ष्य को प्राप्त करने में बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और विकसित देश भारत से पीछे हैं क्योंकि सरकार पर्यावरण की चिंता के साथ ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में काम कर रही है। विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने लोकसभा में ‘ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2022’ को चर्चा एवं पारित करने के लिए रखते हुए यह बात कही जिसमें कम से कम 100 किलोवाट के विद्युत कनेक्शन वाली इमारतों के लिये नवीकरणीय स्रोत से ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का प्रावधान किया गया है। 

- लोकसभा में शुक्रवार को द्रविण मुन्नेत्र कझगम (द्रमुक) के सदस्यों ने सदन से वाकआउट किया और दावा किया कि वे सदन में एक विषय उठाना चाहते थे लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गयी।

- सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा को बताया कि पॉक्सो अधिनियम के तहत बच्चों के शोषण के वर्ष 2019 में 47,324 मामले और वर्ष 2020 में 47,221 मामले दर्ज किये गए। लोकसभा में नुसरत जहां के प्रश्न के लिखित उत्तर में महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने यह जानकारी दी। 

- भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजेंद्र सिंह ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि अधिकारियों को सेवा विस्तार देने के सिलसिले को प्रोत्साहित नहीं किया जाए क्योंकि ऐसा करने से उनके कनिष्ठ अधिकारी हतोत्साहित होते हैं।

इसे भी पढ़ें: संसद सत्र के दौरान ईडी ने खड़गे को समन किया, ‘मोदीशाही’ का स्तर गिरता रहा है: कांग्रेस

- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने जिला और तहसील स्तर पर स्वास्थ्य ढांचे को उन्नत करने के लिए पिछले वित्त वर्ष 64,180 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) अगले पांच साल के लिए शुरू किया। 

- लोकसभा में शुक्रवार को नयी दिल्ली अंतरराष्ट्रीय माध्यस्थतम केंद्र संशोधन विधेयक, 2022 पेश किया गया जिसके माध्यम से देश में संस्थानिक मध्यस्थता के लिये एक स्वतंत्र और स्वायत्त व्यवस्था सृजित करने का प्रस्ताव किया गया है। निचले सदन में विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रीजीजू ने नयी दिल्ली अंतरराष्ट्रीय माध्यस्थतम केंद्र संशोधन विधेयक, 2022 पेश किया।

- भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को लोकसभा में दावा किया कि झारखंड में 1800 स्कूलों में रविवार की बजाय शुक्रवार को छुट्टी हो रही है जो इसका प्रमाण है कि देश ‘इस्लामीकरण’ की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाते हुए कहा कि इस मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआई) से कराई जाए ताकि कड़ा संदेश दिया जा सके। 

राज्यसभा की कार्यवाही

- राज्यसभा में शुक्रवार को विभिन्न दलों ने उपचार महंगा होने के मद्देनजर जीडीपी की तुलना में स्वास्थ्य क्षेत्र पर होने वाले व्यय को बढ़ाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया और सुझाव दिया कि स्वास्थ्य को मौलिक अधिकार बनाया जाना चाहिए। यद्यपि सत्ता पक्ष के सदस्यों ने कहा कि स्वास्थ्य के अधिकार के बिना ही भारत ने कई खतरनाक रोगों का उन्मूलन किया है और विशाल पैमाने पर कोरोना रोधी टीकाकरण जारी है।

इसे भी पढ़ें: 1215 रेलवे स्टेशनों को आदर्श स्टेशन बनाया गया, 38 को इस वित्त वर्ष में बना दिया जाएगा: अश्विनी वैष्णव

- केंद्र सरकार ने शुक्रवार को संसद में बताया कि वर्ष 2021 के अंत तक भारतीय रेल में 2.87 लाख से अधिक पद रिक्त थे जबकि जून 2022 में यह संख्या बढ़कर 2.97 लाख से अधिक हो गई। सरकार ने यह भी कहा कि पिछले तीन महीनों के दौरान रेलवे में किसी भी पद को समाप्त नहीं किया गया है।

- सरकार ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि सिख संस्कृति के अहम स्थलों को कवर करने वाली गुरू कृपा ट्रेन के संबंध में विभिन्न पक्षों के साथ बातचीत चल रही है और किसी ठोस नतीजे पर पहुंचते ही इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। 

- अगस्त केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विरोधी दल के नेताओं को निशाना बनाए जाने के विपक्ष के आरोपों के मद्देनजर राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि उच्च सदन के सदस्यों को सिविल मामलों में जरूर कुछ विशेषाधिकार मिले हुए हैं लेकिन आपराधिक मामलों में उनके पास ऐसा कोई विशेषाधिकार नहीं है।

इसे भी पढ़ें: 'हर घर तिरंगा के लिए तैयार', भाजपा संसदीय दल की बैठक में दी गई कार्यक्रम की जानकारी, प्रह्लाद जोशी बोले- 9 से 11 तक चलेगा प्रचार

- राज्यसभा सोमवार को अपने सभापति एम. वेंकैया नायडू को विदाई देगी जिनका कार्यकाल 10 अगस्त को पूरा हो रहा है। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने शुक्रवार को सदन में इसकी घोषणा की। 

प्रमुख खबरें

सबसे बड़ी Party को मिले मौका, Omar Abdullah ने Actor Vijay के बहाने Supreme Court के निर्देश याद दिलाए

RSS के सबसे बड़े दुश्मन का कैसे हुआ End? आजाद भारत के इतिहास से एक रंग के मिटने की कहानी

जब बढ़ता है Pressure, तब निखरता है मेरा खेल, IPL की चुनौतियों पर खुलकर बोले Krunal Pandya

पदभार संभालते ही एक्शन में Health Minister Nishant Kumar, बोले- ईमानदारी से काम करूंगा