चन्नी के 'बिहार-यूपी के भैया' वाले बयान पर हंगामा जारी, भाजपा नेताओं ने साधा पंजाब के सीएम पर निशाना

By अंकित सिंह | Feb 17, 2022

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा उत्तर प्रदेश और बिहार को लेकर दिए गए बयान पर राजनीति जारी है। इन सबके बीच भाजपा ने चन्नी के बयान को लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधना शुरू कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री बोल रहे हैं कि दिल्ली, बिहार, यूपी के लोगों को पंजाब में घुसने नहीं देना है और प्रियंका  गांधी ताली बजा रही हैं ये इनकी सोच है। इन लोगों के हाथों में क्या देश सुरक्षित है? ऐसे लोग क्या देश को मज़बूती प्रदान कर सकते है? वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि चन्नी साहब ने कहा कि हमारी सरकार बन जाएगी तो हम पंजाब में यूपी-बिहार के लोगों को आने नहीं देंगे। ये भारत को टुकड़ों में बांटना चाहते हैं। यूपी में कोई भी पंजाबी भाई-बहनों को उत्पीड़ित करने की कोशिश करेगा तो उसे सख्त सज़ा दी जाएगी। सारा देश एक है। पंजाब में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि कल जिस प्रकार से देश और भाई-भाई को बांटने का काम किया। मैं उसकी निंदा करता हूं, यूपी, बिहार, दिल्ली से जो लोग पंजाब में आते हैं उनका हम स्वागत करते हैं और जो लोग पंजाब से देशभर में जाते हैं उनका भी हर्षोल्लास के साथ स्वागत होता है। वहीं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को माफ़ी मांगनी चाहिए। आप UP, बिहार के लोगों का सार्वजनिक तौर पर अपमान करते हुए तमाशाई बनकर उसपर तालियां बजाएं। इससे ज़्यादा कांग्रेस के मानसिक दिवालियेपन का कोई और उदाहरण हो नहीं सकता।

प्रमुख खबरें

Oil and Gas क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, Samudra Manthan योजना से घटेगी Import Dependence

ITC Q1 Results: आय में 28% का उछाल लेकिन Net Profit में 27% की भारी गिरावट, Cigarette Tax बना बड़ी वजह

रुपये की जबरदस्त रिकवरी: RBI Support और FPI Investment से लगातार छठे दिन Dollar के मुकाबले बढ़ी भारतीय मुद्रा

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी