Samvidhaan Hatya Diwas को लेकर जारी है सियासत, पी चिदंबरम बोले- अतीत में जाने का क्या मतलब, हमने गलती मानी

By अंकित सिंह | Jul 15, 2024

संविधान हत्या दिवस को लेकर राजनीति जारी है। विपक्ष केंद्र की मोदी सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मोदी सरकार से सवाल कर रहे हैं। इन सबसे बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद पी चिदंबरम ने भी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि आपातकाल एक गलती थी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेतृत्व वाले केंद्र द्वारा आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा के पहले ही तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने इसे स्वीकार कर लिया था।

कांग्रेस अध्यक्ष का वार

इस महीने की शुरुआत में, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने आपातकाल की सालगिरह को चिह्नित करने के लिए 'संविधान हत्या दिवस' मनाने की घोषणा की थी। इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया हुई है और विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि पिछले 10 वर्षों में आपकी सरकार ने हर दिन "संविधान हत्या दिवस" ​​मनाया है। आपने देश के हर गरीब और वंचित वर्ग का स्वाभिमान हर पल छीना है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का तंज, देश को लोग अब 8 नवंबर मनाएंगे 'आजीविका हत्या दिवस', जल्द ही जारी होगा नोटिफिकेशन

सरकार का तर्क

संविधान हत्या दिवस को 'अनुस्मारक' बताते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में नामित करना 1975 में घोषित आपातकाल की ज्यादतियों के कारण पीड़ित प्रत्येक व्यक्ति को श्रद्धांजलि देने का दिन होगा। मोदी ने एक्स पोस्ट में लिका कि 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाना इस बात की याद दिलाएगा कि जब भारत के संविधान को कुचल दिया गया था तो क्या हुआ था। उन्होंने कहा कि यह हर उस व्यक्ति को श्रद्धांजलि देने का भी दिन है, जो आपातकाल की ज्यादतियों के कारण पीड़ित हुए थे, जो भारतीय इतिहास में कांग्रेस द्वारा लाया गया काला दौर था। 

प्रमुख खबरें

PM Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर Vadnagar और Varanasi के बीच दो बाइक रैलियां

Lahore में Imran Khan की बहन Aleema Khan हिरासत में, 30 दिन की कैद का आदेश

नेताजी पर टिप्पणी को लेकर Ranchi में BJP सांसद Nagendranath Roy के खिलाफ प्रदर्शन

Gandhi Sagar अभयारण्य में छोड़ी गई बोत्सवाना से आई मादा चीता CCB-2, MP में संख्या 56 पार