राहुल गांधी के हाथरस दौरे पर गरमाई राजनीति, BJP का सवाल- तमिलनाडु में 60 की मौत पर क्यों रहे मौन?

By अंकित सिंह | Jul 05, 2024

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को हाथरस का दौरा किया और भगदड़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों ने उन्हें बताया कि धार्मिक आयोजन के लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसके कारण भगदड़ मच गई। मंगलवार को हाथरस में हुई भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। राहुल गांधी ने कहा कि वह इस त्रासदी का राजनीतिकरण नहीं करना चाहते। उन्होंने मरने वालों के परिवारों के लिए अधिक मुआवजे की मांग की।

इसे भी पढ़ें: हाथरस मामले में आरोपी देव प्रकाश मधुकर पर बड़ा एक्शन, नौकरी से निकाला गया, वकील एके स‍िंह ने कही ये बात

इसको लेकर अब भाजपा ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी जब से नेता प्रतिपक्ष बने हैं, भय और भ्रम की राजनीति कर रहे हैं। कल हमने देखा कि अग्निवीर मुद्दे पर उन्होंने किस तरह झूठ बोला। उन्होंने कहा कि आज हाथरस की इस हृदय विदारक दुर्घटना पर वह जो राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं वह अत्यंत दुखद है। ऐसी घटनाओं को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ देखा जाना चाहिए।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि INDI गठबंधन में उनके दोस्तों द्वारा शासित तमिलनाडु में 50 से अधिक लोग मारे गए हैं, उनमें से ज्यादातर SC समुदाय से थे, वहां जाना तो दूर, आपने इसके बारे में बात तक नहीं की... किसी को करना चाहिए।' 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: कभी मजदूरों के साथ, कभी पीड़ितों के साथ...देश की नई उम्मीद बनते जा रहे हैं Rahul Gandhi

भाजपा नेता ने साफ तौर पर कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए किसी भी घटना को 'गिद्ध नजर' से न देखें। वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मैं राजनीतिक नजरिए से बात नहीं करना चाहता, लेकिन प्रशासन की ओर से कुछ चूक हुई है। गलतियां हुई हैं और उनकी पहचान की जानी चाहिए।’’ गांधी ने कहा कि पीड़ित परिवारों के लिए यह कठिन समय है और उन्हें जल्द से जल्द मुआवज़ा चाहिए क्योंकि वे गरीब हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से ‘अधिकतम मुआवज़ा’ देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा,‘‘ गरीब परिवार हैं और उनके लिए यह कठिन समय है, इसलिए अधिकतम मुआवजा दिया जाना चाहिए। मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं कि वे खुले दिल से मुआवजा दें। वे गरीब लोग हैं और उन्हें अभी इसकी जरूरत है। 

प्रमुख खबरें

नांदेड़ में 2027 तक जलापूर्ति योजना बनाएं अधिकारी: Ashok Chavan ने दिए निर्देश

दिल्ली के IGI Airport पर टली बड़ी सुरक्षा चूक! बिना टिकट Terminal-3 में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे युवक को CISF ने चंद सेकंड में दबोचा

Pew Research Center रिपोर्ट: 2035 तक ईसाई समुदाय से आगे निकल जाएगी मुस्लिम आबादी

ATP Finals में Carlos Alcaraz ने Daniil Medvedev को दी मात, सेमीफाइनल में बनाई जगह