Parliament Special Session: संसद के विशेष सत्र को लेकर सियासत गर्म, कांग्रेस नेताओं के साथ सोनिया गांधी करेंगी अहम बैठक

By अंकित सिंह | Sep 04, 2023

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी संसद के विशेष सत्र की रणनीति पर चर्चा करने के लिए 5 सितंबर को कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक की अध्यक्षता करने वाली हैं। सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक पांच दिनों के लिए "संसद का विशेष सत्र" बुलाया है। संसद के विशेष सत्र पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ''कल हम संसदीय रणनीति समूह की बैठक बुला रहे हैं और कांग्रेस अध्यक्ष समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों की बैठक भी बुला रहे हैं। हम संसद सत्र के लिए अपनी रणनीति पर चर्चा करेंगे।'' आपको बता दें कि संसद के विशेष सत्र को लेकर राजनीति तेज है।

इसे भी पढ़ें: सनातन धर्म पर विवादित बयान के बाद JP Nadda विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ पर गरजे, कहा- संस्कृति विरोधियों को हराओ और BJP को जिताओ

राष्ट्रपति से हस्तक्षेप का आग्रह

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सांसद बिनॉय विश्वम ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर संसद के आगामी विशेष सत्र के दौरान प्रश्नकाल और शून्य काल नहीं होने को लेकर चिंता जताई। उन्होंने राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप करने और ‘संविधान का सरंक्षण, सुरक्षा और रक्षा करने’’ की अपील की। राज्यसभा सदस्य ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा है कि संविधान के तहत परिकल्पित नियंत्रण एवं संतुलन की प्रणाली ‘बड़े खतरे’ में है। भाकपा सांसद ने दावा किया, ‘‘विशेष सत्र के साथ, सरकार यह संदेश देना चाहती है कि ‘संसद में बहुमत ने उसे संसदीय प्रणाली को पूरी तरह से खत्म करने में सक्षम बना दिया है।’’

प्रमुख खबरें

Indian Women Hockey टीम सेमीफाइनल से बाहर, ऑस्ट्रेलिया से गोलरहित ड्रॉ पर थमा सफर

Jaunpur Road Accident में बाइक सवार दंपति की मौत, कार ने मारी जोरदार टक्कर

Gurpreet Kaur ने खारिज किए 5 करोड़ मांगने के आरोप, दी कानूनी कार्रवाई की चुनौती

Guinea की राजधानी Conakry में कचरा ढहने से 30 लोगों की मौत, मलबे में दबे कई मकान