दलित छात्र की मौत पर राजस्थान में राजनीति तेज, गहलोत सरकार पर हमलावर हुई भाजपा

By अंकित सिंह | Aug 14, 2022

राजस्थान में जालोर जिले में दलित छात्र की मौत पर राजनीतिक बवाल भी शुरू हो गया है। पूरा मामला जालोर के एक निजी स्कूल का है जहां एक अध्यापक ने पेयजल का मटका छूने पर नौ वर्षीय एक दलित बच्चे को कथित रूप से पीटा, जिसके बाद शनिवार को उसकी मौत हो गई। इसके बाद अब भाजपा ने अशोक गहतोल की सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे ने कहा कि जालोर में मासूम इंद्र की हत्या बेहद दुखद व निंदनीय है। देश को आजाद हुए भले ही 75 वर्ष हो गए, लेकिन कुछ लोगों की मानसिकता अब भी बदली नहीं है। मैं राजस्थान को शर्मसार करने वाली इस घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द इंद्र को न्याय दिलाने की मांग करती हूं।

इसे भी पढ़ें: राजस्‍थान : जेलों में बंद भाइयों को राखी बांधने उमड़ी बहनों की भीड़

सुराणा गांव में एक निजी स्कूल के छात्र इंद्र मेघवाल की 20 जुलाई को पिटाई की गई थी और अहमदाबाद के एक अस्पताल में शनिवार को उसकी मौत हो गई। राज्य के शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जालोर के पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि लड़के को बुरी तरह से पीटा गया था। उन्होंने कहा कि बताया गया है कि पीने के पानी का बर्तन छूने के कारण बच्चे की पिटाई की गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी जांच की जानी है। बच्चे के पिता ने कहा कि उसके बेटे के चेहरे और कान पर चोटें आई थीं और वह लगभग बेहोश हो गया था। पिता के अनुसार, उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे उदयपुर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी