बिहार में बालिका गृह कांड पर तेज हुई राजनीति, तेजस्वी बोले- तोंद वाले, मूंछ वाले आरोपी क्यों नहीं पकड़े गए

By अंकित सिंह | Feb 03, 2022

बिहार में एक बार फिर से बालिका गृह कांड सुर्खियों में है। राजधानी पटना के गायघाट स्थित महिला सुधार गृह में महिलाओं और युवतियों के साथ दुर्व्यवहार और शोषण का मामला सामने आया है जिसके बाद विपक्ष सत्ता पक्ष पर हमलावर हो गया है। पटना हाईकोर्ट ने भी इस पर संज्ञान लेते हुए सरकार को फटकार लगाई है। इन सबके बीच आज पूर्व उपमुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी नीतीश सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमला किया है। तेजस्वी यादव ने सवाल किया कि आखिर अब तक मामले में शामिल लोगों पर कार्यवाही क्यों नहीं हुई है? उन्हें पकड़ा क्यों नहीं गया है? इसके साथ ही तेजस्वी ने दावा किया कि इस तरह की घटना में शामिल लोगों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी ने कहा कि बालिका गृह कांड को लेकर हम शुरू से ही लड़ाई लड़ रहे हैं। अब फिर इस तरह की घटना 2 दिन पहले हुई, ये काफी निंदनीय है। बालिका गृह कांड के मूंछ वाले, तोंद वाले आरोपी अभी तक नहीं पकड़े गए, इन लोगों को नीतीश कुमार का संरक्षण प्राप्त है। तेजस्वी यादव ने सवाल किया कि महिला सुरक्षा को लेकर हम लोग लगातार सरकार से सवाल कर रहे हैं। इससे पहले में मुजफ्फरपुर में भी घटना हुई थी। हालांकि अब तक वहां के भी मुख्य आरोपियों को नहीं पकड़ा गया है।

प्रमुख खबरें

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6