यमुना के जलस्तर को लेकर सियासत तेज, सत्येंद्र जैन बोले- हरियाणा हमारे हिस्से का नहीं छोड़ रहा पानी, CM खट्टर ने दिया करारा जवाब

By अनुराग गुप्ता | May 17, 2022

नयी दिल्ली। हरियाणा से छोड़े जाने वाले पानी को लेकर एक बार फिर से सियासत तेज हो गई है। यमुना नदी के घटते जलस्तर के बीच दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन ने हरियाणा पर कम पानी छोड़ने का आरोप लगाया है। जिस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने दिल्ली को पूरा पानी देने की बात कही और आम आदमी पार्टी पर इस मुद्दे को लेकर राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। 

इसे भी पढ़ें: जयराम ठाकुर का मनीष सिसोदिया पर पलटवार, बोले- शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली से कम नहीं है हिमाचल 

दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली की यमुना नदी में हरियाणा की तरफ से जो पानी आता है वो 674.5 फीट होना चाहिए जो कम होकर 669 फीट रह गया है। इस वजह से दिल्ली में पानी की दिक्कत हो रही है। मैं हरियाणा से कहूंगा कि हमारे एग्रीमेंट के हिसाब से पूरा पानी छोड़े। सत्येंद्र जैन का बयान ऐसे समय पर आया है जब दिल्ली जल बोर्ड ने यमुना नदी के लगभग सूख जाने के कारण वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला जल शोधन संयंत्रों की उत्पादन क्षमता में और कमी आने की बात कही है।

दिल्ली जल बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि यमुना लगभग सूख चुकी है। वजीराबाद तालाब में जल स्तर 669.40 फुट तक घट गया है, जो इस साल अब तक का सबसे कम है। नतीजतन, वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला जल शोधन संयंत्रों में उत्पादन क्षमता 60-70 प्रतिशत तक कम हो गई है। ऐसे में सत्येंद्र जैन ने कहा कि हरियाणा, दिल्ली के पानी का उचित हिस्सा नहीं छोड़ रहा है। यमुना का जलस्तर 674.5 फीट से गिरकर 669 फीट रह गया है। इसलिए हमारे डब्ल्यूटीपी में पानी का उत्पादन 60-70 एमजीडी तक कम हो जाता है। हालांकि सत्येंद्र जैन के बयान पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का जवाब आया।

उन्होंने कहा कि वो (सत्येंद्र जैन) इस विषय पर झूठ बोलकर और फर्जी आंकड़े देकर राजनीति करते हैं वो दुर्भाग्यपुर्ण है। ये विषय कई बार सुप्रीम कोर्ट में जा चुका है। कोर्ट ने भी मुहर लगा दिया है कि उनको उनके शेयर के हिसाब से पानी मिलता है। बल्कि एक बार सुप्रीम कोर्ट ने लगभग 250 क्यूसेक ज्यादा पानी देने के लिए कहा था तो वो भी लगातार चल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली की तर्ज पर मोहाली में किसानों का धरना, BKU नेता बोले- मांगे पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा मोर्चा 

गौरतलब है कि दिल्ली जल बोर्ड ने इस संबंध में हरियाणा सिंचाई विभाग को एक पखवाड़े में 12 मई, 3 मई और 30 अप्रैल को तीन बार पत्र लिखा है। हरियाणा दो नहरों (सीएलसी और डीएसबी) और यमुना के माध्यम से दिल्ली को एक दिन में कुल 610 मिलियन गैलन (एमजीडी) पानी की आपूर्ति करता है। सीएलसी और डीएसबी को मुनक नहर और भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के माध्यम से हथिनी कुंड से पानी की आपूर्ति की जाती है।

प्रमुख खबरें

गर्मियों में कच्चा या पक्का आम क्या है आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर विकल्प? जानें इसके पोषक तत्व

Jennifer Lopez और Ben Affleck की शादी में आई दरार, Hollywood की स्टार जोड़ी के अलग होने पर सूत्र ने किए चौकाने वाले खुलासे

Paris Olympics 2024: परवीन हुडा को WADA का नियम तोड़ने पर मिली सजा, लगा 18 महीने का बैन

Shikhar Pahariya को अपनी किशोरावस्था से जानती हैं Janhvi Kapoor, एक्ट्रेस ने कहा- उनके सपने मेरे सपने हैं