Shivaji statue incident को लेकर महाराष्ट्र में सियासत तेज, शिंदे सरकार पर बरसे पवार और उद्धव, फडणवीस का पलटवार

By अंकित सिंह | Aug 28, 2024

छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति घटना पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना ​​है कि इस घटना पर किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए। यह घटना हम सभी के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है, यह बहुत दुखद घटना है, इसकी उचित जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए और उस स्थान पर फिर से एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नौसेना ने इस मामले को गंभीरता से लिया और एक जांच समिति का गठन किया, समिति ने वहां का दौरा किया है और नौसेना इस मामले की जांच करेगी और उचित कार्रवाई करेगी। 

सिंधुदुर्ग की मालवण तहसील में राजकोट किले में 17वीं सदी के मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा सोमवार को अपराह्न करीब एक बजे गिर गई थी। पिछले साल चार दिसंबर को इस प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। ठाकरे ने यहां शरद पवार और कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले के साथ संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तेज हवाओं के कारण प्रतिमा गिरने का सरकार का दावा ‘‘बेशर्मी की पराकाष्ठा’’ है।

इसे भी पढ़ें: पत्रकार की अनुचित हिरासत पर HC ने पुलिस को लगाई फटकार, महराष्ट्र सरकार से मुआवजा भी दिलवाया

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए महा विकास आघाडी (एमवीए) एक सितंबर को दक्षिण मुंबई में हुतात्मा चौक से ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ तक एक मार्च निकालेगा। ठाकरे ने कहा कि पवार सहित, एमवीए के सभी घटक दलों के मुख्य नेता प्रदर्शन में शामिल होंगे। एमवीए के घटक दल शिवसेना (यूबीटी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(शरदचंद्र पवार) और कांग्रेस हैं। ठाकरे ने कहा शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के खिलाफ मालवण में आज एमवीए के मोर्चा में व्यवधान पैदा कर रहे लोग मराठा योद्धा के विश्वासघाती हैं। 

प्रमुख खबरें

बाल अपराधियों का सुधार और पुनर्वास किशोर न्याय कानून का मुख्य मकसद: इलाहाबाद हाईकोर्ट

नीट प्रदर्शनकारियों पर दर्ज प्राथमिकी रद्द होने पर कॉजपा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को बताया बड़ी जीत

उन्नाव में बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर बना सात फुट गहरा गड्ढा, मरम्मत कार्य शुरू

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण की तैयारी, 78 हजार भारी वाहनों को BS-6 में बदलने की पहल