कांग्रेस के लिए राजनीति व्यवसाय है, राष्ट्रनीति से कोई लेना देना नहीं: स्मृति ईरानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2023

अमेठी (उप्र)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ‘‘मुहब्बत की दुकान खोलने’’ संबंधी राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर शनिवार को हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने ‘‘दुकान खोलने की बात’’शब्द का प्रयोग करके यह साबित कर दिया है कि उसके लिए राजनीति एक व्यवसाय है और राष्ट्रनीति से उसका कोई लेना-देना नहीं है। गौरतलब है कि इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिका में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिए गए अपने उस नारे का जिक्र किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह ‘‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: Sharad Pawar ने प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को राकांपा का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया

अमेठी से लोकसभा सांसद ईरानी ने इस मौके पर एक व्यक्ति को उसके एक साल के बच्चे के इलाज में मदद करने का आश्वासन भी दिया। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री ईरानी यहां गौरीगंज नगर पालिका परिषद के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करने आई थीं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर