देश की राजनीति शिक्षा पर बात करने वालों से चलेगी जुमले छोड़ने वालों से नहीं: मनीष सिसोदिया

By प्रेस विज्ञप्ति | Feb 21, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मनीष सिसोदिया ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि दिल्ली और पंजाब में जहाँ भी आम आदमी पार्टी गयी है वहाँ शिक्षा की बात हो रही है, रोज़गार की बात हो रही है। उन्होंने कहा कि अब देश की राजनीति शिक्षा पर बात करने वालों से चलेगी, स्वास्थ्य पर काम करने वालों से चलेगी, रोज़गार पर काम करने वालों से चलेगी। सिसोदिया ने बताया कि जुमलेबाजी करने वालों से अब सरकार नहीं चलेगी, धर्म और जाति के बहाने देश को बर्बाद करने वालों से नहीं चलेगी। 

उन्होंने कहा कि अब अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह की आम आदमी पार्टी आ गयी है। अब उत्तर प्रदेश की जनता भी हर चुनाव के पहले नेताओं से पूछेगी कि स्कूल बनवाओगे या नहीं, अस्पताल बनवाओगे य नहीं, बच्चों को नौकरियाँ दोगे या नहीं, बिजली के दाम कम करोगे या महँगे करोगे। ऐसे ही मुद्दों पर अब चुनाव लड़े जायेंगे। सिसोदिया ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 5 वर्षों में उत्तर प्रदेश को जमकर लूटा और अब चाहती है कि उन्हें यूपी लूटने के लिए 5 साल और दे दिये जायें। कड़े शब्दों में सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार पर बात की। 

इसे भी पढ़ें: कुमार विश्वास के संदर्भ में PM मोदी पर बरसे केजरीवाल, बोले- 2 तरह के होते हैं आतंकवादी और मैं दूसरे तरह...

उन्होंने कहा कि ज़मीनों के घोटालों से लेकर कोरोना में कफ़न तक में ये भाजपा सरकार भ्रष्टाचार करने से बाज नहीं आयी। उन्होंने उत्तर प्रदेश की जनता से अपील की कि आपने हर पार्टी को उत्तर प्रदेश में मौका दिया है इस बार आम आदमी पार्टी को मौका देकर देखिए, केजरीवाल के शिक्षा और स्वास्थ्य के काम को मौक़ा देकर देखें फिर सबको मालूम चलेगा कि लोगों के हित में काम करने वाली सरकार क्या होती है। दिल्ली में लोगों ने इसे भली भाँति देखा इसी तरह उत्तर प्रदेश की जनता देखेगी कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार, किसान, बिजली बिल के लिए काम करने वाली ईमानदार सरकार कैसी होती है।

सिसोदिया ने कहा कि 75 सालों में पहली बार उत्तर प्रदेश में एक ईमानदार सरकार बन सकती है इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को झाड़ू के बटन को दबाकर आम आदमी पार्टी को जिताना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Delhi में लगातार चौथे दिन हवा बहुत खराब, AQI 368 और PM2.5 बना मुख्य प्रदूषक

परविंदर झोटा की पत्नी को ₹2 करोड़ और सरकारी नौकरी, Joint Action Committee का धरना खत्म

BCCI ने घोषित किया WPL 2027 शेड्यूल, मुंबई के CCI मैदान पर होगा फाइनल मुकाबला

US Midterm में Republican पार्टी की हार के लिए Iran युद्ध जिम्मेदार, बोले JD Vance