खरगोन: सांप्रदायिक हिंसा पर शुरू हुई सियासत, सोशल मीडिया पर आपस में भिड़े कपिल मिश्रा और दिग्विजय सिंह

By अंकित सिंह | Apr 11, 2022

मध्य-प्रदेश के खरगोन में रामनवमी के दिन दो पक्षों में हिंसा भड़क गई। इस हिंसा को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर किसी ने यह लिखा कि रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा के दौरान भाजपा नेता कपिल मिश्रा भी मौजूद थे। इसी को लेकर दिग्विजय सिंह ने कपिल मिश्रा पर तंज कसा। दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि जहॉं जहॉं पॉंव पड़े कपिल मिश्रा के वहीं वहीं दंगा और फ़साद। क्या इसकी जॉंच होगी? अपने इस ट्वीट को दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी टैग किया था। इसी के पलटवार में कपिल मिश्रा ने भी दिग्विजय पर तंज कसा। कपिल मिश्रा ने लिखा कि कसाब को हिन्दू बताने वाला फिर झूठ फैलाने लगा, मैं जहां था वहां कोई दँगा नहीं हुआ और हाँ जांच हुई तो हर दंगे में किसी जिहादी और उसके पीछे छुपा कोई कांग्रेसी ही सामने आएगा। खरगौन में जिहादियों ने पथराव किए और आगजनी की। दिग्विजय जैसे लोग उन्हें बचाने के लिए झूठ फैलाने लगे। वही आज खरगोन में हुई सांप्रदायिक हिंसा को भड़काने वाले लोगों पर कर्रवाई की गई है। इसको लेकर भी दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने लिखा कि क्या बिना जांच के हर किसी को दोषी करार कर उसे सजा देना कहां तक उचित है? दिग्विजय की इस ट्वीट पर कपिल मिश्रा ने लिखा कि कसाब को हिन्दू बताने से पहले क्या जांच की थी आप ने? 

प्रमुख खबरें

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।

Tata Electronics Data Leak: हैकर्स का दावा- हमारे पास है Apple-Tesla से जुड़ा 630 GB सीक्रेट डेटा

Julián Álvarez ने Atlético Madrid छोड़ने का किया ऐलान, Barcelona जाने के सपने पर 500 मिलियन यूरो का ब्रेकर