MP में गुरु पूर्णिमा पर सियासत! जानें क्या है मोहन सरकार का आदेश, जिस पर कांग्रेस उठा रही सवाल

By अंकित सिंह | Jul 18, 2024

मध्य प्रदेश में मोहन यादव की सरकार के एक फरमान को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूरा मामला गुरु पूर्णिमा से जुड़ा है। दरअसल, सभी सरकारी और निजी स्कूलों को डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने 20 और 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा उत्सव के उपलक्ष्य में एक विशेष दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा है। ओपको बता दें कि हिंदू माह आषाढ़ की पूर्णिमा (पूर्णिमा के दिन) को मनाया जाने वाला गुरु पूर्णिमा उत्सव भारत, नेपाल और भूटान में हिंदुओं, जैनियों और बौद्धों द्वारा सभी आध्यात्मिक और शैक्षणिक गुरुओं को सम्मान देने के लिए समर्पित है। 

दूसरे दिन (21 जुलाई) जो कि रविवार है, विशेष सरस्वती वंदना (हिंदू देवी सरस्वती के लिए प्रार्थना), गुरु वंदना (शिक्षकों/गुरुओं के लिए प्रार्थना) और पवित्र दीप प्रज्ज्वलन होगा। इसके बाद शिक्षकों का अभिनंदन और शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा अपने शिक्षकों के संस्मरणों पर भाषण दिया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को जारी आदेश में गुरु पूर्णिमा उत्सव के दूसरे दिन के आयोजन में प्रत्येक स्कूल के संतों, शिक्षकों (सेवानिवृत्त शिक्षकों सहित) और पूर्व छात्रों को आमंत्रित करने का उल्लेख किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Bhojshala पर ASI Report के बाद अब क्या होगा? काशी, मथुरा, भद्रकाली, भोजशाला कैसे और कब मुक्त होंगे?

कांग्रेस का विरोध

हालाँकि, विपक्षी कांग्रेस ने स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश का विरोध करते हुए कहा कि यह धर्मनिरपेक्षता की भावना के खिलाफ है, जो संविधान का अभिन्न अंग है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हाफिज ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जहां सभी धार्मिक समुदायों के छात्र स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ते हैं। इसलिए स्कूलों में एक धर्म से जुड़ी एक बाध्यकारी नई परंपरा शुरू करने से विवाद पैदा हो सकता है। यदि इसे सभी के लिए अनिवार्य कर दिया गया, तो अन्य समुदायों के छात्र अपनी परंपराओं से संबंधित कार्यक्रम शुरू करने की मांग कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

आरसीबी ने SRH को हराकर आईपीएल में किया जीत से आगाज, ईशान किशन की पारी पर फिरा पानी

थक चुके हैं...अब जंग नहीं लड़ेगी इजरायल की सेना? सैन्य चीफ की लीक हुई चिट्ठी ने मचाया हड़कंप

भारत का 5000 टन डीजल पहुंचा बांग्लादेश, गदगद हुए तारिक रहमान

मछली पकड़ते ही पुतिन का होश उड़ा देने वाला ऐलान, बचा भारत, डरी दुनिया