कर्नाटक सरकार के बजट पर तेज हुई सियासत, BJP ने कसा तंज, बताया मॉडर्न मुस्लिम लीग बजट

By अंकित सिंह | Mar 07, 2025

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने शुक्रवार को पेश किए गए बजट को लेकर कांग्रेस नीत कर्नाटक सरकार पर तीखा हमला किया। करते हुए भंडारी ने आज पेश किए गए बजट को "आधुनिक मुस्लिम लीग" का बजट बताया और दावा किया कि कर्नाटक सरकार ठीक उसी तरह सरकार चला रही है जैसे मोहम्मद अली जिन्ना ने पाकिस्तान में सरकार चलाई थी। भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस सरकार पर संवैधानिक मूल्यों को "वापस लेने" और ऐसे बयानों और नीतियों को लागू करने का आरोप लगाया जो केवल अल्पसंख्यक समुदायों के हित में हैं।

भाजपा नेता नलिन कोहली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से अल्पसंख्यकों को खुश करने के एजेंडे पर चलती आई है। कर्नाटक सरकार अल्पसंख्यकों को खुश करने के इसी एजेंडे पर चल रही है। हमने देखा है कि पहले कर्नाटक के किसानों को वक्फ बोर्ड ने नोटिस भेजा था कि यह उनकी जमीन है। इस पर काफी हंगामा हुआ और फिर भाजपा ने हस्तक्षेप किया। कर्नाटक सरकार बैकफुट पर चली गई। अब लगता है कि उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों को आत्मरक्षा सिखाने के लिए कुछ फंड आवंटित किए हैं। 

इसे भी पढ़ें: 'मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं, वह हमारे साथ नहीं रहती', बेटी की गिरफ्तारी पर बोले DGP राव

कांग्रेस पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि जब वे ऐसा करते हैं, तो क्या राज्य के नागरिकों को यह पूछने का हक नहीं है कि क्या बहुसंख्यक समुदाय की लड़कियों को भी आत्मरक्षा सीखने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए? इसके अलावा, क्या वे यह कहना चाह रहे हैं कि केवल अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों को ही अपनी सुरक्षा करने का अधिकार है? क्या यह संविधान के आदर्शों के साथ टकराव नहीं है? क्या वे यह कहना चाह रहे हैं कि अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों को किससे खतरा है? बहुसंख्यक समुदाय के लड़कों से?

प्रमुख खबरें

मेरा घर टूट रहा है... गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा के बीच Sunita का छलका दर्द

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब