एमपी में शहरों के नाम बदलने पर सियासत हुई शुरू, बीजेपी कांग्रेस हुई आमने-सामने

By सुयश भट्ट | Feb 04, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने जगहों के नाम बदल दिए है। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद होशंगाबाद, बाबई और शिवपुरी का नाम बदल दिया गया है। जिसके बाद अब ओबेदुल्लागंज और शाहजहांबाद का भी नाम बदलने की मांग उठ रही है।

दरअसल भोपाल हुजूर से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि ओबेदुल्लागंज को रामगंज और शहजानाबाद का भी नाम बदला जाए। गुलामी के सभी चिन्ह हटाएं जाने चाहिए। रामेश्वर शर्मा की मांग पर कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने पलटवार किया है।

इसे भी पढ़ें:MP में बदले शहरों के नाम, केंद्र सरकार से मिली स्वीकृति, सीएम शिवराज ने की घोषणा 

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि आजादी का 75वां अमृत महोत्सव चल रहा है। गुलामी के सारे कलंक मिटाएं जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में गुलामी के प्रतीक चिन्हों नामों को बदला और हटाया जा रहा है। यह स्वागत और अभिनंदनीय निर्णय है। उन्होंने कहा कि हुमायूँ, बाबर, अकबर, औरंगज़ेब यह सभी लुटेरे थे। इनके नामों निशान मिटा दिए जाएंगे।

वहीं विधायक रामेश्वर शर्मा की मांग पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी एक समाज की मुखालफत करती है। बीजेपी जो भी काम करती है, वो अल्पसंख्यक समाज को टारगेट करके करती है। उन्होंने कहा कि मुद्दों को भटकाने के लिए नाम बदलती है। महंगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान है और ये नाम बदलने में मस्त है।

प्रमुख खबरें

Chawri Bazar इमारत ढहने का मामला: दिल्ली पुलिस ने 3 ठेकेदारों को फरीदाबाद से किया गिरफ्तार, एमसीडी के दो इंजीनियर भी सस्पेंड

Nithya Raman ने रचा इतिहास, Los Angeles की पहली दक्षिण एशियाई मेयर निर्वाचित हुईं

धनतेरस पर Dhanteras Puja Muhurat और विधि, प्रदोष काल में होगी लक्ष्मी-कुबेर पूजा

Rishabh Pant चोट के कारण India A मैच से बाहर, New Zealand टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय