Nuh Violence पर शुरू हुई राजनीति, विपक्ष ने सरकार पर लगाया प्रशासनिक विफलता का आरोप

By अंकित सिंह | Aug 02, 2023

हरियाणा में नूंह जिले में दो समूहों के बीच हुई झड़पों में छह लोगों की जान चली गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वीएचपी जुलूस पर हमले को एक बड़ी साजिश का हिस्सा बताया। फिलहाल इभी भी वहां तनावपूर्ण स्थिति है। इन सब के बीच पूरे मामले को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हरियाणा में दंगे हो रहे हैं औक सरकार संज्ञान नहीं ले रही है। नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि नूंह में जो कुछ हुआ वह दिल दहला देने वाला है। धर्म को लेकर लड़ना भारत के लिए अच्छा नहीं है। भारत सबका देश है और यहां हर धर्म को आगे बढ़ने का अधिकार है। कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जब गुरुग्राम, नूंह, सोहना में ये हिंसक झड़पें हुईं तो सरकार क्या कर रही थी...यह सरकार (हरियाणा सरकार) की दुर्भावना थी।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Nuh-Sohna-Gurugram में शांति का माहौल, पर तनाव बरकरार, अब तक 116 गिरफ्तार

सरकार का पक्ष

नूंह हिंसा पर हरियाणा के सीएम एमएल खट्टर ने कहा कि नूंह घटना में अभी तक की जानकारी में 6 लोगों की मृत्यु हुई जिसमें से 2 होमगार्ड और 4 आम नागरिक हैं। राज्य पुलिस की 30 कंपनी और केंद्रीय सुरक्षा बल की 20 कंपनी तैनात हैं। केंद्रीय सुरक्षा बल की 20 कंपनी में से हमने 3 पलवल, 2 गुरुग्राम, 1 फरिदाबाद और 14 कंपनी नूंह में तैनात की हैं। अभी तक 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी आज रिमांड ली जाएगी। मेरी जनता से अपील है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की घटना को आगे न बढ़ने दें। नूंह हिंसा पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि नूंह में स्थिति नियंत्रण में है। करीब 41 FIR दर्ज की गई हैं। अब तक 116 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पत्थर, हथियार और गोलियां मिली हैं, उससे लगता है कि इसके पीछे कोई मास्टरमाइंड है। हम विस्तृत जांच करेंगे और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Modi Cabinet में Reshuffle और Expansion 5 जुलाई को संभव, कई नये मंत्री बनेंगे, कई पुराने चेहरे बाहर होंगे!

Ram Mandir चोरी Case: Ayodhya में 8 आरोपियों को नहीं मिलेगा वकील, स्थानीय Bar ने किया पूर्ण बहिष्कार, केस लड़ने वालों पर लगेगा 5 लाख जुर्माना

Karachi Attack में भारत को घसीटना पाक को पड़ा भारी, इधर से India ने दिया जवाब, उधर Taliban ने भी Islamabad पर किया पलटवार

5 जून को ही 58 लाख रुपए बरामद, फिर 20 दिन तक क्यों दर्ज नहीं हुई FIR? Ram Mandir चढ़ावा चोरी में क्या बड़ा खुलासा हुआ